Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Beauty Tips: इन दिनों बेहद ट्रेंड में हैं ये लिप शेड्स, आप भी जरूर करें ट्राई

March 25, 2023

Beauty Tips: इन दिनों बेहद ट्रेंड में हैं ये लिप शेड्स, आप भी जरूर करें ट्राई

लिपस्टिक के बिना मेकअप अधूरा होता है। अगर आप मेकअप नहीं भी करते हैं तो लुक और होंठों को खूबसूरत दिखाने के लिए लिपिस्टिक का इस्तेमाल जरूरी होता है। वैसे तो आपको लिपस्टिक के बहुत तरह के शेड्स आसानी से मिल जाएंगे लेकिन इन दिनों कुछ लिप शेड्स ट्रेंड में है जो आपके निखार में चमक लाते हैं। चलिए उन लिप शेड्स के बारे में आपको बताते हैं –

* लाइट पिंक लिप शेड्स: लाइट पिंक लिप शेड्स कॉलेज जाने वाली लड़कियां के लिए बैस्ट है। इसको लगाने से आपके होंठ गुलाब की तरह खिले-खिले लगेंगे। लाइट पिंक लिप शेड्स को किसी भी ड्रैस के साथ लगा जा सकता है।

* मैट लिप शेड्स: एलिगेंट और प्रोफैशनल लुक पाने के लिए मैट लिप शेड्स लगा सकते हैं। इस तरह के लिप शेड ऑफिस के लिए सबसे परफैक्ट हैं। इसके अलावा शादी पर जाने के लिए भी मैट लिपस्टिक भी लगा सकते हैं।

* चेरी लिप शेड्स: चेरी लिप शेड्स को आप किसी पार्टी या फंक्शन पर जाने के लिए लगा सकते हैं। ये लिप शेड्स हर तरह की लिप्स पर अच्छा लगता है।

* न्यूड लिप शेड्स: जिन महिलाओं को ज्यादा गहरे लिप कलर लगाना पसंद नहीं है उनके लिए न्यूड लिप शेड्स अच्छा ऑप्शन है। फंक्शन या फिर कॉलेज और ऑफिस पार्टी के लिए ये न्यूड शेड सबसे अच्छे रहते हैं।

* हॉट पिंक लिप शेड्स: पार्टी या नाईट आउट पर जाने के लिए हॉट पिंक लिप शेड्स लगाएं। ये लिपस्टिक आपको पूरा समय पार्टी मूड मे रखेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें