Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करवा चौथ व्रत से पहले महिलाएं इन खाने की चीज़ों से करें परहेज,दिनभर नहीं लगेगी प्यास

October 31, 2023

करवा चौथ व्रत से पहले महिलाएं इन खाने की चीज़ों से करें परहेज,दिनभर नहीं लगेगी प्यास

 

नई दिल्ली: इस बार करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में महिलाओं के लिए यह दिन बेहद खास होता है और वे करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखकर पूजा-अर्चना करती हैं। करवा चौथ का व्रत रखकर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस वक्त मौसम तेजी से बदल रहा है और इस मौसम में व्रत सावधानी के साथ रखना चाहिए।

निर्जला व्रत के दौरान महिलाएं पानी भी नहीं पीती हैं और इससे उनकी हेल्थ प्रभावित होती है। व्रत के दौरान कई महिलाओं की तबीयत खराब हो जाती है। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि करवा चौथ व्रत से पहले ऐसा क्या करना चाहिए। जिससे पूरे दिन निर्जला व्रत आसानी से रखा जा सके। साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं? इन सवालों के जवाब डाइटिशियन से जान लेते हैं।

करवा चौथ से एक दिन पहले क्या खाएं:

डाइटिशियन कामिनी सिन्हा के मुताबिक करवा चौथ से एक दिन पहले सभी महिलाओं को हेल्दी डाइट लेनी चाहिए और ज्यादा मसाले व तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए। ऑयली और मसालेदार खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। इस तरह का खाना आपकी प्यास बढ़ा देता है और करवा चौथ पर यह गलती करने से महिलाएं परेशान हो सकती हैं।

करवा चौथ से एक दिन पहले सभी महिलाओं को आसानी से पचने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। दाल, रोटी, सब्जी, खिचड़ी, खीर, छाछ, दही और रूह अफ़ज़ा मिल्क का सेवन किया जा सकता है। पानी की कमी पूरी करने वाले फलों का सेवन भी किया जा सकता है।

महिलाओं को व्रत से एक दिन पहले केला नहीं खाना चाहिए. जंक फूड्स भी एक दिन पहले बिल्कुल न खाएं। एक्सपर्ट की मानें तो करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी की रस्म के साथ होती है. सरगी की रस्म सुबह 4:30 से 5:30 बजे के आसपास होती है. इस दौरान महिलाएं फ्रूट्स कस्टर्ड, दही, छाछ ले सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें