आज के दिन भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव दी गई थी फांसी, जानें 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1568- फ्रांसीसी युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। 1880- स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म। 1888- इंग्लैंड में दुनिया की सबसे पुरानी पेशेवर एसोसिएशन फुटबॉल लीग ‘द फुटबॉल.

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1568- फ्रांसीसी युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1880- स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।
1888- इंग्लैंड में दुनिया की सबसे पुरानी पेशेवर एसोसिएशन फुटबॉल लीग ‘द फुटबॉल लीग, की स्थापना।
1910- डॉ. राममनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्म।
1931- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।
1956- पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
1965- नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1976- भारतीय जनता पार्टी की सांसद और टेलीविजन कलाकार स्‍मृति ईरानी का जन्‍म।
1983- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।
1986- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।
1987- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म।
1987- पश्चिमी जर्मनी में ब्रिटेन के सैनिक ठिकाने में हुए कार बम विस्फोट में 31 लोग घायल हुए।
1996- ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।
2011- हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर का निधन।
2012- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पहले क्रिकेटर बने।
2014- अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाये।
2015- सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन।
2020- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।

- विज्ञापन -

Latest News