Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेशाब में खून आए तो न करें नजरअंदाज, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

January 31, 2025

पेशाब में खून आए तो न करें नजरअंदाज, तुरंत लें डॉक्टर की सलाह, हो सकती हैं ये जानलेवा बीमारियां

Blood in urine: पेशाब में खून आना गंभीर स्थिति मानी जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में मरीज को तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर इसका उपचार करना चाहिए। फोर्टिस अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के डॉ. अनूप गुलाटी ने बताया कि आमतौर पर पेशाब में खून आने को ‘हेमट्यूरिया’ कहा जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं – पेशाब की थैली में गांठ होना, किडनी का कैंसर, पेशाब की यूरोथिलियन लाइनिंग का कैंसर आदि।

उन्होंने बताया कि कैंसर के अलावा पेशाब की थैली में लंबे समय से इन्फेक्शन होने की वजह से भी पेशाब में खून आ सकता है। पथरी होने की वजह से भी आम तौर पर पेशाब में खून आने लगता है। कई बार जब पथरी में स्क्रैच लग जाते हैं, तो पेशाब में खून आने लगता है। मूत्र मार्ग में किसी भी प्रकार से चोट लगना भी इसकी वजह हो सकता है।

डॉ. गुलाटी ने बताया कि पेशाब में खून आने का सबसे आम कारण है पेशाब में इन्फेक्शन होना। यह एक गंभीर लक्षण है। इसमें मरीज को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए क्योंकि उसका उपचार सामान्य दवाइयों से नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मरीज को यूरोलॉजिस्ट के पास जाकर परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि आम तौर पर पथरी के कारण पेशाब में खून नहीं आता। कैंसर में भी तभी ऐसा होता है, जब बीमारी बढ़ जाए।

उन्होंने बताया कि मरीज को घबराने की जरूरत नहीं है। कई ऐसे मरीज हैं, जिन्होंने इस बीमारी के आने के तुरंत बाद डॉक्टर से परामर्श लिया और इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें