Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपनी शादी में दिखना है सबसे अलग तो चुनें इस डिजाइन का मांग टीका

February 11, 2023

अपनी शादी में दिखना है सबसे अलग तो चुनें इस डिजाइन का मांग टीका

हर लड़की अपनी शादी में बेहद खूबसूरत और अलग लगना चाहती है। वे अपने आप को सबसे सुन्दर दिखाने के लिए ट्रेंड में चलने वाली चीजों का ही इस्तेमाल करती है। दुल्हन अपने कप़ड़ों से लेकर ज्वैलरी तक के लिए काफी कन्फ्यूज़ रहती है और अगर हम बात करें मांग टिके की तो लड़कियां ज्यादातर वे तरह-तरह की डिजाइन किए मांग टीका को पहनना पसंद करती है। जिससे उनका लुक सबसे अलग और निखर कर आए। ऐसे में यदि आप भी अपनी शादी में कुछ अलग दिखना चाहते हो तो आपको इस तरह के डिजाइन किए मांग टिके जरूर ट्राई कर लेने चाहिए।

बोरला मांग टीका: ये मांग टिका इन दिनों बॉलीवुड में काफी प्रचलित है। जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय हो या पद्मावत में दीपिका पादुकोण या फिर पृथ्वीराज में मानुषी छिल्लर इन सभी एक्ट्रेस ने ये बोरला टिकापहना जिसके कारण ये दुल्हन के बीच काफी ट्रेंडिंग हो गया है।मांग टीका का यह डिज़ाइन मुख्य रूप से हरियाणा और राजस्थान की एक कथन शैली को दिखाता है, जिसका उपयोग प्राचीन काल में रानियों द्वारा भी किया जाता था। इसमें मोतियों और कीमती पत्थरों से जड़ी एक खूबसूरत डिज़ाइन होती है, जो आपको एक रॉयल दुल्हन का परफेक्ट लुक दे सकती है।

मल्टी लेयर मांग टीका: ये मांग टीका भी दुल्हन की ट्रेंडिंग जूलरी में शामिल है। आज कल ज्यादातर लड़कियों अपने ख़ास दिन पर इस टीके को वियर करती है क्योंकि ये आपको एक एलिगेंट लुक देगा साथ ही जिनका माथा थोड़ा बड़ा है उनको भी कवरेज देता है।यदि आप अधिक एलीगेंट लुक पाना चाहती हैं, तो आप एक मल्टी लेयर का मंगा टीका चुन सकती हैं। ये मांग टीका पूरी तरह से आपके सिर और बालों को कवर कर सकता है। आप खूबसूरत दुल्हन का लुक पाने के लिए कुंदन वर्क या मोती वाला मांग टीका पहन सकती हैं।

साइड टीका: इस डिज़ाइन के मांग टीके में एक केंद्र में स्थित टीका होता है, जबकि कई परतें किनारे पर स्थित होती हैं, जो आपके हेयर स्टाइल के साथ आपको साइड से खूबसूरत लुक देता है।

ओवरसाइज्ड मांग टीका: ये मांग टीका आप शादी के अलावा अपने संगीत, मेहंदी या सगाई के मौके पर भी पहन सकती है। ये मांग टीका इन दिनों ट्रेंड में है साथ ही ये आपको बहुत ही आकर्षक लुक देता है।यदि आप एक प्रभावशाली दुल्हन का लुक चाहती हैं, तो एक गोल या अंडाकार आकार में ओवरसाइज़्ड मांगटीका लगा सकती हैं। यह मांग टीका स्टोन्स, क्रिस्टल और मोतियों से मिलकर बना होता है और दुल्हन को परफेक्ट लुक देता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें