Dainik Savera Times

इस Valentine’s Day बजट में पार्टनर संग घूमें इन 8 रोमांटिक जगहों पर

Budget Valentine Day Trip in India

Valentine’s Day को खास बनाना चाहते हैं, लेकिन बजट आड़े आ रहा है? तो चिंता छोड़िए। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप कम खर्च में अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे रोमांटिक और यादगार पल बिता सकते हैं। पहाड़ों की वादियों से लेकर ऐतिहासिक गलियों और शांत झीलों तक – ये जगहें न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि आपके प्यार के रंग मे चार चांद लगा देंगी।

Rishikesh

ऋषिकेश
अगर आप रोमांस के साथ थोड़ा एडवेंचर भी चाहते हैं तो ऋषिकेश एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां गंगा किनारे की शांत शामें, कैफे में बैठकर बिताए गए पल और रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर अनुभव आपके ट्रिप को खास बना देते हैं। यहां बजट होटल, आश्रम और होमस्टे आसानी से मिल जाते हैं, जिससे यह जगह कपल्स के लिए पॉकेट फ्रेंडली बन जाती है।

लैंसडाउन
अगर आप चाहते हैं कि इस बार का वेलेंटाइन शोर-शराबे से दूर सिर्फ आप दोनों के लिए खास हो तो लैंसडाउन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक बेहद शांत और बजट फ्रेंडली हिल स्टेशन है जहां कुदरत की खूबसूरती हर कदम पर मन मोह लेती है। यहां के ऊंचे चीड़ के जंगल इस जगह को और भी रोमांटिक बना देते हैं। सस्ते और खूबसूरत होमस्टे इसे कपल्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

पुष्कर
राजस्थान का पुष्कर अपनी झील, मंदिरों और रेतीली गलियों के लिए जाना जाता है। यहां की शांत शामें और लोकल बाजारों की रंगीन रौनक कपल्स को खास अनुभव देती है। कम बजट में यहां अच्छे होटल और गेस्ट हाउस मिल जाते हैं, जिससे यह जगह रोमांटिक और किफायती दोनों बन जाती है।

मैक्लोडगंज
हिमाचल प्रदेश का मैक्लोडगंज कपल्स के लिए एक बेहद खूबसूरत और सुकून भरा डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी हवा, बादलों से ढकी पहाड़ियां और कैफे कल्चर ट्रिप को रोमांटिक बना देते हैं। बजट होटल, होमस्टे और सस्ती लोकल फूड की वजह से यहां घूमना ज्यादा महंगा नहीं पड़ता।

ओरछा
मध्य प्रदेश का ओरछा इतिहास और शांति का खूबसूरत संगम है। यहां के किले, मंदिर और बेतवा नदी के किनारे बिताया गया समय कपल्स को बेहद खास अनुभव देता है। कम भीड़, सस्ते होटल और शांत माहौल इसे बजट फ्रेंडली रोमांटिक ट्रिप के लिए बेहतरीन बनाते हैं।

उज्जैन
महाकाल की नगरी उज्जैन आध्यात्मिक शांति और सादगी के लिए जानी जाती है। यहां की सुबह की आरती, शिप्रा नदी किनारे की सैर और पुराने शहर की गलियां कपल्स को सुकून भरा अनुभव देती हैं। यहां रहने और खाने का खर्च बेहद कम होता है, जिससे यह जगह बजट ट्रैवल के लिए परफेक्ट है।

मांडू
मध्य प्रदेश का मांडू अपनी ऐतिहासिक इमारतों, झीलों और शांत माहौल के लिए मशहूर है। यहां की मंद हवाएं, पुराने किले और हरियाली भरा वातावरण कपल्स के लिए रोमांटिक माहौल बना देता है। कम बजट में होटल और लोकल खाना मिलने से यह जगह बेहद किफायती बन जाती है।

माउंट आबू
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू कपल्स के लिए शानदार विकल्प है। यहां की नक्की झील, सनसेट पॉइंट और शांत वातावरण वेलेंटाइन ट्रिप को यादगार बना देता है। यहां बजट होटल और सस्ती ट्रैवल सुविधा इसे पॉकेट फ्रेंडली बनाती है।

क्यों हैं ये जगहें बजट फ्रेंडली?

इन सभी जगहों पर सस्ते होटल, होमस्टे, लोकल ट्रांसपोर्ट और किफायती खान-पान आसानी से मिल जाता है। साथ ही यहां ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण घूमने का अनुभव ज्यादा सुकून भरा और निजी बन जाता है।

 

Exit mobile version