Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन बातों को ध्यान में रखते हुए खरीदें ब्लेंडर, मिलेगा लाभ

October 3, 2023

इन बातों को ध्यान में रखते हुए खरीदें ब्लेंडर, मिलेगा लाभ

कुछ लोगों के किचन में ब्लेंडर के बिना काम चल जाता है वहीं कुछ लोगों के लिए ब्लैंडर का होना बहुत जरूरी है।आप एक बार ब्लैंडर का इस्तेमाल करने लगेंगे तो अहसास होगा कि यह वाकई बेहद काम की चीज है। ब्लैंडर खरीदना वैसे तो आसान काम लगता है लेकिन मार्केट में मौजूद ऑप्शन आपको कन्फ्यूज कर सकते हैं। यहां हैं कुछ टिप्स जो ब्लैंडर सेलेक्ट करते वक्त आपके काम आ सकते हैं।

किस उद्देश्य से लेना चाहते हैं ब्लैंडर
आप कभी-कभी शेक बनाने के लिए ब्लैंडर खरीदना चाहती हैं या इसका रैग्युलर इस्तेमाल करना है अगर आपको इसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना तो इसमें ज्यादा पैसे फंसाना बेकार है।

ब्लेड और पावर
अगर स्मूदी वगैरह बनाने के लिए ब्लैंडर ले रहे हैं तो 500 वाट तक का ब्लैंडर ले सकते हैं। मशीन के पावर से ज्यादा ब्लेड किस क्वॉलिटी का है इस पर भी ब्लैंडर की कार्य क्षमता निर्भर करती है। कभी-कभी 100 वाट का ब्लैंडर भी ब्लेड अच्छे होने पर अच्छा परफॉर्म करता है।

स्मूदी वगैरह के लिए खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसमें आइस क्र शिंग ब्लेड हों। वहीं चॉपिंग या ग्राइिडंग के लिए आपको चॉपिंग ब्लेड वाला ब्लेंडर लेना होगा। वहीं नॉर्मल ब्लैंडर से आप प्यूरी बनाना, फेंटना और मिक्सिंग जैसे काम कर सकती हैं।

ब्लैंडर के साथ जार या नहीं
कई ब्लैंडर्स में अलग से जार भी आते हैं। ये जार प्लास्टिक या कांच के होते हैं। महंगे ब्लैंडर्स में आपको कांच के जार मिलेंगे। जार वाला ब्लैंडर लेना या न लेना पूरी तरह आपकी चॉइस पर डिपेंड करता है।

कन्फ्यूजहैंड ब्लैंडर और जार वाले ब्लैंडर्स अलग होते हैं। इनसे भी आप ब्लैडिंग, प्योरी बनाना, मिक्सिंग और फैंटने जैसे काम कर सकते हैं। इनका ब्लेड फूट छोटा होता है जिससे ये कम क्वॉन्टिटी के लिए ठीक रहते हैं। छोटे होने की वजह से इनको रखने में आसानी होती है और ये हैंडी भी होते हैं। अगर आपको प्रोटीन शेक जैसे पर्सनल यूज के लिए ब्लैंडर चाहिए तो हैंड ब्लैंडर ही सही रहेगा।

ऑनलाइन करें तुलना
ब्लैंडर खरीदने भले ही दुकान पर जाएं लेकिन पहले इंटरनेट पर ब्लैंडर्स के प्राइस और फीचर्स की तुलना कर लें। कस्टमर्स रिव्यू भी पढ़कर जाएं ताकि दुकान पर आप जांच-परख ठीक से कर पाएंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें