
आपको बता दें कि पत्तागोभी एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, विटामिन के, विटामिन-ए, ई, बी6 पाया जाता है, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.

पत्ता गोभी जूस के फायदे:
पत्ता गोभी जूस पीने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। ये जूस वजन घटाने में भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं,जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।यह शरीर में हार्मोन का संतुलन सही तरीके से बनाता है।

कैसे बनाएं पत्ता गोभी जूस
पत्ता गोभी जूस को आसानी से बनाया जा सकता है:
1: पत्तागोभी जूस को बनाने के लिए सबसे पहले आप पत्तागोभी को काट कर अच्छे से साफ पानी में धो लें।
2: फिर एक ब्लेंडर में पत्तागोभी और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
3: इसके बाद इसे एक छलनी की मदद से छान लें।
4:छाने हुए जूस में आप चाहे तो स्वाद के लिए शहद और नींबू मिला सकते हैं।
5: जूस में काला नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।