Causes and remedies for neck pain : अगर सुबह उठते ही गर्दन में अकड़न महसूस हो, कंधों और हाथों में दर्द फैलने लगे और उंगलियों में झनझनाहट हो, तो इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग इसे सोने की गलत पोज़िशन या लंबे समय तक काम करने की वजह मान लेते हैं, लेकिन वास्तव में यह गर्दन की नस दबने का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में हाथ में तेज दर्द महसूस होता है और कभी-कभी इसे सहना भी मुश्किल हो जाता है।
नस दबने के सामान्य कारण
गर्दन की रीढ़ की हड्डियों के पास मौजूद नस पर डिस्क, हड्डी, सूजन या मांसपेशियों का दबाव पड़ने पर यह समस्या होती है। सरल भाषा में कहें तो गर्दन की हड्डियां नसों पर दबाव डालने लगती हैं। इसका दर्द सिर्फ गर्दन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कंधे, हाथ और उंगलियों तक फैल सकता है।
ये भी पढ़ें :
इसके मुख्य कारणों में शामिल हैं:
स्लिप डिस्क या रीढ़ की हड्डी में बदलाव
गलत बैठने या सोने की पोज़िशन
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस
मांसपेशियों में खिंचाव या चोट
एक्सीडेंट या चोट के बाद की स्थिति
हाथ तक फैलने वाला दर्द खतरनाक संकेत
अगर दर्द धीरे-धीरे हाथ तक पहुंच रहा है, तो इसे हल्के में न लें। ऐसे मामलों में 1–2 दिन में सुधार न होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। ध्यान दें कि दर्द बढ़ाने वाली गतिविधियां जैसे जिम, डांस या भारी एक्सरसाइज न करें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना भी सुरक्षित नहीं है।
फिजियोथेरेपी और घरेलू उपाय
गर्दन की नस दबने से राहत पाने के लिए फिजियोथेरेपी काफी असरदार होती है। इसमें गर्दन की स्ट्रेचिंग, सही पॉश्चर की ट्रेनिंग और अन्य व्यायाम शामिल होते हैं। कुछ मामलों में सर्वाइकल कॉलर पहनने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें :
घरेलू उपायों में शामिल हैं:
–दिन में 1–2 बार गर्म सिकाई
–सही तकिया और सोने की पोज़िशन अपनाना
–मोबाइल और लैपटॉप को आंखों के लेवल पर रखना
-काम के दौरान हर 30–40 मिनट में ब्रेक लेना
गंभीर स्थिति में मेडिकल जांच जरूरी
कभी-कभी समस्या गंभीर हो सकती है और एमआरआई या यहां तक कि सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। इसलिए लगातार दर्द, हाथ में कमजोरी या झनझनाहट होने पर डॉक्टर से मिलना अनिवार्य है।
नोट: यह जानकारी केवल सामान्य स्वास्थ्य सलाह के लिए है। किसी भी इलाज या दवा का उपयोग करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

