Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हार्ट रिस्क का आकलन करने में फेल है चैटजीपीटी : अध्ययन

May 3, 2024

हार्ट रिस्क का आकलन करने में फेल है चैटजीपीटी : अध्ययन

नई दिल्ली: ओपनएआई का चैटजीपीटी कई मैडीकल परीक्षा निकाल सकता है, लेकिन इसमें हृदय जोखिम का आकलन करने की क्षमता नहीं है। एक स्टडी में ये बात सामने आई। अमरीका में एक जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, ‘कुछ स्वास्थ्य आकलन के लिए इस पर भरोसा करना नासमझी होगी, जैसे कि सीने में दर्द वाले मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है या नहीं।’ सीने में दर्द वाले रोगियों के मामलों में चैटजीपीटी की भविष्यवाणियां गलत निकली।

उन्होंने एक ही रोगी डाटा के लिए अलग-अलग हृदय जोखिम मूल्यांकन स्तर भी प्रदान किए। निम्न से उच्च जोखिम स्तर तक। वा¨शगटन स्टेट यूनिवर्सिटी के एलसन एस. फ्लॉयड कॉलेज ऑफ मैडीसिन के शोधकत्र्ता और मुख्य लेखक डॉ. थॉमस हेस्टन ने कहा, यह भिन्नता खतरनाक हो सकती है। इसके अलावा, जेनेरिक एआई सिस्टम उन पारंपरिक तरीकों से मेल खाने में भी विफल रहा, जिनका उपयोग डॉक्टर किसी मरीज के हृदय संबंधी जोखिम का आकलन करने के लिए करते हैं।

हेस्टन ने कहा, ‘चैटजीपीटी ठीक से काम नहीं कर रहा था।’ हालांकि, हेस्टन स्वास्थ्य सेवा में जेनेरिक एआई के लिए काफी संभावनाएं देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह एक उपयोगी टूल हो सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि प्रौद्योगिकी हमारी समझ से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ रही है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम और रिसर्च करें, विशेष रूप से इन उच्च जोखिम वाली नैदानिक स्थितियों में।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें