Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरी सब्जियां काटने से गंदा हो गया है चॉपिंग बोर्ड, तो साफ करने के लिए ट्राई करें ये आसान तरीके

January 4, 2023

हरी सब्जियां काटने से गंदा हो गया है चॉपिंग बोर्ड, तो साफ करने के लिए ट्राई करें ये आसान तरीके

किचन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका इस्तेमाल रोजाना और दिन में कई बार होता है, जैसे चाकू, पीलर, चॉपिंग बोर्ड आदि। ऐसे में इनकी साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हालांकि यूज करने के बाद हम रोज इनकी सफाई करते हैं, लेकिन क्या वाकई में यह पूरी तरह से साफ हो जाते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं चॉपिंग बोर्ड की, इस पर हम तरह तरह की कई सब्जियां काटते हैं। कई बार साफ करने के बाद भी इस पर कीटाणु रह जाते हैं। चॉपिंग बोर्ड लकड़ी और प्लास्टिक का होता है, इसलिए इन्हें अलग-अलग तरीकों से साफ किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे।

बेकिंग सोडा और नींबूः

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को क्लीन करने के लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू की का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपका चॉपिंग बोर्ड एकदम साफ सुथरा चमकदार हो जाएगा। साथ ही यह जर्म्स का भी खात्मा कर सकते हैं।

ऐसे करें साफः

लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को बेकिंग सोडा और नींबू से साफ करें। बेकिंग सोडा को चॉपिंग बोर्ड पर छिड़क दें फिर उस पर आधा नींबू काटकर निचोड़ दें और आधे कटे नींबू से बोर्ड को अच्छी तरह रगड़ें। अब बोर्ड को कम से कम 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर गर्म पानी से चॉपिंग बोर्ड धो दें और कपड़े से पौछकर बोर्ड के ऊपर तेल लगा दें। अंत में एक साफ कपड़ा लेकर चॉपिंग बोर्ड को साफ करें।

प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड के लिए ये है बढ़िया क्लीनिंग एजेंटः

अगर आपके पास प्लास्टिक का चॉपिंग बोर्ड है तो नमक, बेकिंग, सोडा और विनेगर की मदद से बहुत ही कम समय में इसे साफ किया जा सकता है।

ऐसे करें प्लास्टिक के चॉपिंग की सफाईः

सबसे पहले आप नमक और बेकिंग सोडा को प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड पर लगा कर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्पंज की मदद से इसे साफ करें। अब नींबू के छिलके से इसे अच्छी तरह रगड़ें। अब पानी में व्हाइट विनेगर डालकर चॉपिंग बोर्ड पर लगा दें और थोड़ी देर के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर साफ पानी से धोकर चॉपिंग बोर्ड को अच्छी तरह से सुखा लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें