Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शॉर्ट नेल्स के लिए क्लासी नेल आर्ट डिज़ाइन, यहाँ से लें आईडिया

August 3, 2023

शॉर्ट नेल्स के लिए क्लासी नेल आर्ट डिज़ाइन, यहाँ से लें आईडिया

जिनके नाखून छोटे होते हैं या फिर बढ़ते ही नही हैं तो ऐसे लोगों की सोच होती है कि नाखूनों में की जाने वाली डिजाइन सिर्फ लंबे नाखून वाले ही कर सकते हैं लेकिन यह सोच सही नहीं है। छोटे नेल्स पर भी बहुत अच्छे डिज़ाइन बनाए जा सकते हैं। ऐसे कई नेल आर्ट डिज़ाइन हैं जिन्हें छोटे नाखून वाली महिलाएं भी अपने नाखूनों को सुंदर और स्टाइलिश बनाने के लिए चुन सकती हैं। इसलिए, इस बात को ध्यान में रखते हुए, हम लाए हैं छोटे नाखूनों के लिए कुछ सरल नेल आर्ट डिज़ाइन जो न केवल आसान हैं बल्कि काफी स्टाइलिश भी हैं।

रेनबो टिप नेल आर्ट: यह छोटे नाखूनों के लिए सबसे आसान और सरल नेल आर्ट डिज़ाइनों में से एक है। इसके लिये बस आपको अपने नाखूनों को सफेद रंग देने की ज़रु रत है। इसके बाद, एक पतली स्टिक लेकर विभिन्न रंगों का उपयोग करके अपने नाखूनों के सबसे उपरी हिस्से में डॉट्स बनाएं और धीरे-धीरे इन डॉट्स को समान रूप से फैलायें। आपको खुद ही इसका इन्द्र धनुषी रूप देखने को मिलने लगेगा।

ग्लिटर शार्ट नेल पेंट: इस नेल आर्ट के लिए आपको सबसे पहले अपनी पसंद का नेल पेंट चुनना होगा। इसके बाद इसका एक कोट लगाएं। और उसी रंग का ग्लिटर लगाएं। फिर ग्लिटर को सूखने दें। उसके बाद, ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश का एक कोट लगाकर इसका खास लुक देखें।

मोनोक्रोम नेल आर्ट: मोनोक्रोम नेल आर्ट के लिए, आपको सबसे पहले मैनीक्योर करने की जरूरत होती है और फिर बेस देने के लिये सफेद नेल पेंट लगाए। अब काले रंग के नेल पेंट का उपयोग करके किसी भी तरफ एक त्रिकोण या अपनी पसंद के अनुसार आकार दें। उसके बाद, ब्लैक आउटलाइन भरें। फिर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश के साथ अपने नाखूनों को कोट कर लें।

जयोड स्टोन नेल्स: इस कला का चयन करने के लिए, आपको अपने नाखून में सफेद रंग के बेस को रखने की आवश्यकता है। इसके बाद दो डार्क रंगों का चयन करें जो सफेद बेस में अच्छी तरह से लग सकें। फिर एक पतले नेल पेंट ब्रश की सहायता से शेड्स चुनते हुये नाखूनों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके छोटे नाखून काफी खूबसूरत दिखने लगेंगे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें