Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्लियोपेट्रा चेन ऑफ स्पा एंड सैलून ने पेश किए आगामी वेडिंग सीजन के ब्राइडल ट्रेंड्स

October 3, 2026

क्लियोपेट्रा चेन ऑफ स्पा एंड सैलून ने पेश किए आगामी वेडिंग सीजन के ब्राइडल ट्रेंड्स

चंडीगढ़: क्लियोपेट्रा चेन ऑफ स्पा एंड सैलून ने सेक्टर 9 स्थित अपने सैलून में आगामी वेडिंग सीजन के ब्राइडल ब्यूटी और फैशन ट्रेंड्स की शानदार झलक पेश की। इस दौरान मेकअप, हेयरस्टाइलिंग, साड़ी ड्रेपिंग, ब्राइडल ड्रेसिंग, नेल आर्ट और मेहंदी सहित ब्राइडल लुक के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया।

इस शोकेस को क्लियोपेट्रा की फाउंडर रिचा अग्रवाल और ब्यूटी एक्सपर्ट हरवीन कथूरिया ने प्रस्तुत किया, जबकि खूबसूरत मॉडल्स ने इन ब्राइडल लुक्स को पेश कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

आगामी सीजन के ट्रेंड्स पर रिचा अग्रवाल और हरवीन कथूरिया ने कहा, “आने वाले विंटर वेडिंग सीजन में रिच रेड और गोल्ड टोन ब्राइडल फैशन में प्रमुख रहेंगे। वहीं मेकअप सॉफ्ट, एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड होगा। कोशिश यह होगी कि लुक ग्लैमरस हो, लेकिन दुल्हन की नैचुरल खूबसूरती पर हावी न हो।”

ब्राइडल हेयरस्टाइलिंग में परांदी, चोटी, गजरा, फूलों की सजावट और घुंघरू से इंस्पायर्ड हेयर एक्सेसरीज खास आकर्षण रहेंगे। वहीं नेल्स में स्टाइलिश और सटल जेल फिनिश को प्राथमिकता दी जाएगी, जो पूरे ब्राइडल लुक के साथ खूबसूरती से मेल खाएगी।

उन्होंने आगे कहा, “आज की दुल्हन ट्रेडिशन को मॉडर्न टच के साथ अपनाएगी। मेहंदी, हेयर, नेल्स, मेकअप और साड़ी ड्रेपिंग से लेकर ड्रेसिंग तक हर डिटेल मिलकर एक ऐसा ब्राइडल लुक तैयार करेगी, जो ग्लैमरस होने के साथ एलिगेंट भी होगा और दुल्हन की पर्सनैलिटी को दर्शाएगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें