Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजाना केवल 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 फीसदी तक हो सकता है कम

October 7, 2023

रोजाना केवल 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 फीसदी तक हो सकता है कम

नई दिल्ली: रोजाना 10,000 या 7,000 कदम चलना भूल जाइए। एक नए अध्ययन के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम 50 सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। एथेरोस्क्लेरोसिस जर्नल में प्रकाशित अमरीका के लुइसियाना में तुलाने विश्वविद्यालय के अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 50 से अधिक सीढ़ियां चढ़ने से हृदय रोग का खतरा 20 प्रतिशत तक कम हो सकता है। एथेरोस्क्लोरोटिक हृदय रोग (एएससीवीडी) के साथ-साथ कोरोनरी धमनी रोग और स्ट्रोक दुनिया भर में बीमारियों और मृत्यु दर के प्रमुख कारण हैं।

तुलाने यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ पब्लिक हैल्थ के प्रोफेसर डॉ लू क्यूई ने कहा, ‘उच्च तीव्रता वाली सीढ़ियां चढ़ना कार्डियोरैस्पिरेटरी फिटनैस और लिपिड प्रोफाइल में सुधार करने का एक कुशल तरीका है, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा व्यायाम करने में असमर्थ हैं।’ 450,000 वयस्कों से एकत्र किए गए यूके बायोबैंक डेटा का उपयोग करते हुए, अध्ययन ने प्रतिभागियों के पारिवारिक इतिहास, स्थापित जोखिम और आनुवंशिक जोखिम कारकों के आधार पर हृदय रोग के प्रति संवेदनशीलता की गणना की और प्रतिभागियों से उनकी जीवनशैली की आदतों और सीढ़ी चढ़ने की आवृत्ति के बारे में सर्वे किया।

इसमें पाया गया कि प्रतिदिन अधिक सीढ़ियाँ चढ़ने से विशेष रूप से उन लोगों में हृदय रोग का खतरा कम हो गया जो कम संवेदनशील थे। हालांकि, क्यूई ने कहा कि अधिक संवेदनशील लोगों में हृदय रोग के बढ़ते जोखिम को दैनिक सीढ़ियां चढ़ने से प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है। क्यूई ने कहा, ‘यह अध्ययन एएससीवीडी के जोखिम पर सीढ़ी चढ़ने के सुरक्षात्मक प्रभावों के लिए नया साक्ष्य प्रदान करता है, विशेष रूप से कई एएससीवीडी जोखिम कारकों वाले व्यक्तियों के लिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें