इन बड़ी से बड़ी बीमारियों में करें शलजम का सेवन, मिलेंगे ढेरों फायदे

सर्दियों में मिलने वाली सब्जी शलगम को सभी लोग बेहद पसंद करते हैं। शलगम में मिनरल, विटामिन, आयरन जैसी भरपूर पौष्टिक चीजें पाईं जाती हैं। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इसके सेवन के कुछ अहम् फायदे – # आँखों की रौशनी बढ़ाये:.

सर्दियों में मिलने वाली सब्जी शलगम को सभी लोग बेहद पसंद करते हैं। शलगम में मिनरल, विटामिन, आयरन जैसी भरपूर पौष्टिक चीजें पाईं जाती हैं। इसके सेवन से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इसके सेवन के कुछ अहम् फायदे –

# आँखों की रौशनी बढ़ाये: इसके नियमित सेवन से आँखों की रौशनी बढती है। इसमें ल्यूटिन पाया जाता है जो आँखों की रौशनी को बढ़ता है।

# हड्डियो की मजबूती के लिए: गठिया रोग वाले और जोड़ो के दर्द वाले मरीज़ अगर शलगम का रोजाना सेवन करेंगे तो उनकी यह समस्या नहीं रहेगी क्योकी इसमे केल्शियम, पोटेशियम आदि पाया जाता है जो यह समस्या उत्पन्न नही होने देता है।

# अस्थमा रोग में फायदेमंद: अस्थमा से परेशान व्यक्ति को शलगम का सेवन करना चाहिए क्योकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेंटरी और एंटी ओक्सीडेंट पाए जाते है जो इस समस्या से निजात दिलाने में सहायक होते है।

# ब्लड प्रेशर में फायदेमंद: इसमें मैग्नीशियम, विटामिन बी पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर वालो के लिए फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से वह अपने ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रख सकते है।

# पाचन तन्त्र को रखे मजबूत: शलगम के सेवन से पाचन तन्त्र सही रहता है और साथ ही गैस, अपच जैसी समस्या भी नहीं हो पाती है।

# वजन को करे कम: इसमें केलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और इसके सेवन से शरीर के बढ़ते वजन पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसमें फाइबर होता ही जो मेटाबोलिज्म का संचालन सही रूप से करने में मदद करता है।

- विज्ञापन -

Latest News