Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नाशपाती का सेवन आपको रखेगा हमेशा तंदुरुस्त, जाने कैसे

February 25, 2023

नाशपाती का सेवन आपको रखेगा हमेशा तंदुरुस्त, जाने कैसे

नाशपति एक ऐसा फल है जिसका सेवन करना हर किसी को बेहद पसंद होता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उससे कहीं ज्यादा ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें बहुत से पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हमें तंदरुस्त रखने में मदद करेंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इससे होने वाले कुछ खास फायदों के बारे में –

# नाशपाती में बहुत अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हिमोग्लोबिन के स्तर को बढाता है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को नाशपाती का सेवन करना चाहिए जो की उनके रक्त के स्तर को सही बनाये रखता है।

# नाशपाती में ऐसे तत्व पाए जाते है जो खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने का काम करता है। खराब कोलेस्ट्रोल शरीर के तापमान को अशुद्ध बना देता है इसके लिए नाशपाती का सेवन करना बहुत ही उपयोगी साबित होता है।

# नाशपाती का सेवन करने से हड्डिया मजबूत होती है। इसमें बोरोन नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है जो केल्शियम के स्तर को हड्डियों में बनाये रखता है।

# नाशपति में फाइबर की मात्रा बहुतायत में पाई जाती है जो पाचन तन्त्र को सही रखने में सहायक होती है। इसमें से मिलने वाला पेक्टिन नामक पदार्थ कब्ज की समस्या में रामबाण इलाज होता है।

# नाशपति का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें लेवलोज होता है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ने नहीं देता है। टॉफी या केंडी के अलावा नाशपति का सेवन किया जा सकता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर की बीमारी भी नहीं बढ़ सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें