Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्दियों में टमाटर के जूस का सेवन देगा चमत्कारी लाभ, मोटापा जैसी कई बिमारियां रहेंगी दूर

December 13, 2023

सर्दियों में टमाटर के जूस का सेवन देगा चमत्कारी लाभ, मोटापा जैसी कई बिमारियां रहेंगी दूर

 

मुंबई: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसे हर घर में हर दिन इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत और इन समस्याओं को दूर रखना चाहते हैं तो आप टमाटर के जूस का सेवन कर सकते हैं। टमाटर का जूस स्वाद में खट्टा होता है. इसमें आप काले नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सर्दियों का मौसम आते ही हम इसे चटनी, सूप जूस आदि के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि टमाटर में विटामिन-ए और विटामिन-सी फाइबर, फोलेट और कैल्शियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वास्थ्य रखने में मददगार हैं। तो चलिए जानते हैं टमाटर का जूस पीने के फायदे.

सर्दी-जुकाम:
रोजाना सुबह टमाटर के जूस का सेवन करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से बचा जा सकता है।

मांसपेशियों:
टमाटर के जूस का सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

इम्यूनिटी:
टमाटर के जूस का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर:
टमाटर में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

मोटापा:
टमाटर में फाइबर के गुण पाए जाते हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें