Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्दी से सुधर लें ये गलती, वरना बिजली बिल बढ़ा देगी रॉड पर जमी सफेद परत

November 3, 2023

जल्दी से सुधर लें ये गलती, वरना बिजली बिल बढ़ा देगी रॉड पर जमी सफेद परत

 

नई दिल्ली: भारत में सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दिया है,ऐसे में लोगों को अब नहाने के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ने लगी है। गर्म पानी करने के लिए वैसे तो कई तरीके हैं। लेकिन, आम भारतीय घरों में इमर्शन रॉड का ही इस्तेमाल किया जाता है। लंबे समय तक इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करने के बाद पानी में मौजूद सॉल्ट और कैल्शियम रॉड की ऊपरी सतह पर जम जाता है. इससे रॉड से पानी गर्म करने में दिक्कत आती है। जिस कारण बिजली की खपत अधिक होती है और बिल बढ़ चढ़कर आता है। आईये जानतें है हम इस सफेद परत को साफ़ करके कैसे बचत कर सकतें है:

हाइड्रोजन पेरॉक्साइड की लें मदद:
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड का इस्तेमाल कई घरेलू अप्लायंसेज को साफ किया जा सकता है। इसके लिए आपको 1 या 2 लीटर पानी में 5 चम्मच हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालकर घोल तैयार करना होगा। इसके बाद रॉड को 10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ना होगा. बाद में इसे सैंडपेपर से घिसकर साफ कर लें।इससे बहुत आसानी से इमर्शन रॉड साफ़ हो जाएगी।

विनेगर आएगा काम:
घरों में आमतौर पर कुकिंग के लिए विनेगर इस्तेमाल किया जाता है, इसे विनेगर का इस्तेमाल कर आप आसानी से इमर्शन रॉडर को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको रॉड को विनेगर में 4 से 5 घंटा भिगोकर रखना होगा। इससे रॉड में जमी सफेद परत घूलने लगेगी। एक बाल्टी लें और इसमें विनेगर डालें और रॉड को भिगोकर छोड़ दें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें