Site icon Dainik Savera Times

चेहरे का रंग हो रहा है डल और डार्क? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 10 बड़ी गलतियां

Skincare Tips

Skincare Tips

Skincare Tips : अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपकी त्वचा अचानक पहले से ज्यादा डार्क, बेजान या थकी-थकी सी दिखने लगी है, तो इसके पीछे सिर्फ धूप या प्रदूषण ही जिम्मेदार नहीं होते। दरअसल कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी स्किन की रंगत बिगाड़ देती हैं।

जानी-मानी डर्मेटोलॉजिस्ट जावेरिया आतिफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो के जरिए बताया है कि किन आम गलतियों की वजह से स्किन अचानक डार्क होने लगती है। तो आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…

1. गंदे पिलो कवर का इस्तेमाल
अगर आप लंबे समय तक तकिए का कवर नहीं बदलते, तो उस पर जमा पसीना, धूल और बैक्टीरिया त्वचा में जलन और पिगमेंटेशन बढ़ा सकते हैं।

2. चेहरे को तौलिए से रगड़ना
चेहरा सुखाते समय तौलिए से जोर-जोर से रगड़ना स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा दिख सकता है।

3. एक्सपायर्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स
समय खत्म हो चुके स्किनकेयर या मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से एलर्जी, जलन और डार्कनेस की समस्या हो सकती है।

4. जरूरत से ज्यादा तनाव
लगातार स्ट्रेस में रहने से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसका सीधा असर त्वचा की सेहत पर पड़ता है।

5. अधिक शुगर और प्रोसेस्ड फूड
बहुत ज्यादा मीठा और प्रोसेस्ड खाना स्किन एजिंग को तेज करता है और पिगमेंटेशन बढ़ा सकता है।

6. स्मोकिंग की आदत
धूम्रपान या सेकेंड हैंड स्मोक से स्किन की नैचुरल चमक कम हो जाती है और रंग डल दिखने लगता है।

7. एंटीऑक्सिडेंट्स की कमी
अगर आपकी डाइट में फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स कम हैं, तो स्किन खुद को रिपेयर नहीं कर पाती।

8. डार्क स्पॉट्स को नजरअंदाज करना
शुरुआती डार्क स्पॉट्स या पिगमेंटेशन पर ध्यान न देने से समय के साथ ये और गहरे हो सकते हैं।

9. जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन
बार-बार स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएशन करने से स्किन बैरियर कमजोर हो जाता है, जिससे त्वचा डार्क दिखने लगती है।

10. सन्सक्रीन दोबारा न लगाना
सबसे अहम गलती है सन्सक्रीन को री-अप्लाई न करना। हर 2–3 घंटे में सन्सक्रीन न लगाने से सूरज की हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं।

अगर आप भी इन आदतों में से किसी को फॉलो कर रहे हैं, तो अभी से सतर्क हो जाएं। सही स्किनकेयर रूटीन, संतुलित आहार, कम तनाव और नियमित सन्सक्रीन के इस्तेमाल से आपकी त्वचा फिर से हेल्दी और ग्लोइंग बन सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी तरह की समस्या के लिए विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह जरूर लें। दैनिक सवेरा टाइम्स इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Exit mobile version