Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर पर इन आसान तरीकों से करें मैनीक्‍योर, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

March 2, 2023

घर पर इन आसान तरीकों से करें मैनीक्‍योर, नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

हर महिला चाहती है के उसके हाथ बेहद सुंदर दिखे जिसके लिए अक्सर महिलाएं पार्लर जा कर मैनीक्‍योर भी करवाती हैं। मैनीक्‍योर से हाथ बेहद खूबसूरत तो हो जाते हैं लेकिन कुछ समय बाद फिर से वह पहले जैसे ही होने लगते हैं। ऐसे में बार-बार ब्यूटी पार्लर जाना संभव नहीं होता।ऐसे में आप घर पर ही आसानी से अब मैनीक्‍योर सकती हैं। आज हम आपको घर पर ही मैनीक्‍योर करने के तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आपको काफी मदद मिलेगी।

1. अपने गंदे और दाग लगे हुए नाखूनों को साफ करना चाहते है तो उन्‍हें गरम साबुन के पानी में कुछ देर के लिए डूबा दें। नाखुनो क़ो साफ करने के लिए एक अच्‍छे ब्रश का इस्‍तमाल कर सकते हैं। अगर दाग गहरा और आसानी से नहीं छुट रहा है तो उसे साफ करने के लिए पानी में नमक और शैम्‍पू डाल कर दुबारा साफ कर सकती हैं।

2.अगर नाखून पर नेलपॉलिश लगी हुई है तो उसे रिमूवर से साफ करें। इसके बाद नेलकटर से अपने बढ़े हुए नाखूनों को काट कर आस पास के क्‍यूटिकल्‍स को भी साफ करें।

3. यदि आपको नेलपॉलिश लगाना है तो पहले बेस से शुरु कर ब्रश को एक ही डायरेक्‍शन में ले जाइए। एक कोट लगाने के बाद अगर नेलपॉलिश बाहर फैल गई है तो उसे पेपर टॉवल से धीरे धीरे और सफाई के साथ पोंछ लें।

4. आपके नाखून टूटे या उखड़े हुए हैं तो उन्‍हें ऑलिव आइल लगा कर ठीक करें। अपनी उंगलियों को गरम ऑलिव आइल में कुछ 8-10 मिनट तक के लिए डुबोएं और उसके बाद जितना भी तेल बच जाए उससे अपने हाथों की मालिश करें।

5.आप चाहतीं हें कि आपके नाखूनों का रंग हल्‍का गुलाबी हो तो पानी और हिना का पेस्‍ट तैयार करें। इसको अपने नाखूनों पर लगाएं और कुछ देर तक सूखने दें। इसके बाद इसे धो लें यह दिखने में काफी सुन्दर नज़र आयेगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें