Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बदलते मौसम में करें सिर्फ तीन काम, छोटे से उपाय रखेंगे सेहत का पूरा ध्यान

February 22, 2025

बदलते मौसम में करें सिर्फ तीन काम, छोटे से उपाय रखेंगे सेहत का पूरा ध्यान

नई दिल्ली: बदलते मौसम का हमारे शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है और ऐसे समय में खास सावधानी बरती जानी चाहिए। सिंपल घरेलू उपाय से शारीरिक समस्याओं से छुटकारा संभव है। मार्च माह में प्रवेश करते कुछ विशेष सावधानी बरती जानी चाहिए। योग, गुनगुना पानी और हर्बल टी इम्युनिटी को बेहतर करने वाले सहज उपाय हैं। योग दर्शन के मूल ग्रंथ पतंजलि योगसूत्र के अनुसार, हमारा अस्तित्व पर्यावरण में बदलाव को महसूस करने की क्षमता पर निर्भर करता है, इसलिए परिवर्तन काल में योग को आत्मसात करना चाहिए। नियमित योग और मैडिटेशन को दिनचर्या में शामिल करना सही होता है। दरअसल, मौसम के बदलने के साथ खांसी एवं फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे निपटने के लिए योगासन की सलाह दी जाती है।

दूसरा अहम उपाय जल से जुड़ा है। दिन भर में 7 से 8 गिलास पानी पीने की सलाह अक्सर विशेषज्ञ देते हैं। इससे डिहाइड्रेशन नहीं होता। पाचन में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकाल फैंकता है। एक और खास बात शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करता है। तीसरा बहुत आम सा और खास उपाय है। हर्बल चाय को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वैसे भी ये हमारी दादी मां के नुस्खों में शामिल रहते हैं। हर्बल टी अगर ताजा तुलसी के पत्ताें, अदरक से बनी हो तो फायदा जबरदस्त होता है। एक तरफ शरीर में गर्मी बढ़ रही होती है तो दूसरी तरफ वातावरण में नमी है। सबके लिए सजग होने का समय है। खास तौर से बुजुर्गों और बच्चों में बदलते मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलता है। जरा-सी लापरवाही आपको बीमारियों के जाल में फंसा सकती है।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें