Site icon Dainik Savera Times

हाथ जलने पर तुरंत करें ये उपाय, जल्द मिलेगा आराम

कभी लापरवाही तो कभी अनजाने में शरीर का कोई हिस्सा जल जाता है। जलने पर तुरंत अस्पताल नहीं जाया जा सकता। अगर जले हुए हिस्से का तुरंत उपचार नहीं किया जाए तो वह आगे चलकर काफी नुक्सान भी पहुंचा सकता है। इसलिए जले हुए भाग का इलाज तुरंत घरेलू नुस्खे अपनाकर करना चाहिए। जलने पर देखभाल-

– जलने पर सबसे पहले उस पर ठंडा पानी डालिए। अच्छा तो यह रहेगा कि जले हुए अंग पर नल को खुला छोड़ दें

– जलने पर जीवाणुरहित पट्टी लगाइए, पट्टी को हल्काहल्का लगाइए जिसके कारण जली हुई त्वचा पर जलन न हो।

– हल्दी का पानी जले हुए हिस्से पर लगाना चाहिए। इससे दर्द कम होता है और आराम मिलता है।

– कच्चा आलू बारीक पीसकर लगाने से भी फायदा होता है।

– तुलसी के पत्तों का रस जले हुए हिस्से पर लगाएं, इससे जले वाले भाग पर दाग होने की संभावना कम होती है।

Exit mobile version