Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Apple खाने के हैं इतने Benefits क्या आप जानते हैं?

March 1, 2023

Apple खाने के हैं इतने Benefits क्या आप जानते हैं?

आपने अक्सर लोगों के मुंह से सुना होगा कि एन एप्पल इन ए डे, कीप्स द डाक्टर अवे अर्थात् अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन एक सेब का सेवन करना चाहिए। यह जुमला ही सेब के गुणों का बखान करता है। आमतौर पर लोग यह तो जानते हैं कि सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है लेकिन वास्तव में इससे सेहत को क्या लाभ प्राप्त होते हैं, इसके बारे में लोग नहीं जानते। तो चलिए आज हम आपको इससे मिलने वाले कुछ फायदों के बारे में बताते हैं-

पाचन तंत्र में लाभदायक : सेब आपके पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें वैसे तो फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसके साथ-साथ यह आपके पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने में भी एक अहम भूमिका निभाता है। खासतौर से, जिन लोगों को कब्ज आदि की शिकायत होती है, उन्हें तो विशेष रूप से प्रतिदिन एक सेब का सेवन करना चाहिए।
एनीमिया का उपचार : इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे कि भारत देश में अधिकतर लोग एनीमिक हैं। खासतौर से, महिलाओं में आयरन की मात्रा काफी कम पाई जाती है। ऐसे में प्रतिदिन सेब का सेवन करने से उन्हें काफी फायदा होता है क्योंकि इसमें आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है।

मधुमेह नियंत्रण : भले ही सेब स्वाद में मीठा हो लेकिन फिर भी इसे मधुमेह के रोगियों को खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह रक्त में शूगर

दांत बनाए स्वस्थ: शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन वास्तव में सेब आपके दांतों को स्वस्थ बनाने का काम भी करता है। दरअसल, जब आप सेब को चबाकर खाते हैं तो इससे आपके मुंह में लार का उत्पादन तेज होता है। इतना ही नहीं, यह बैक्टीरिया को कम करके दांतों को भी नुक्सान पहुंचाने से बचाता है।

वेट लॉस में करता है मदद: आजकल जिसे देखो, अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित रहता है। ऐसे लोगों को अपनी डाइट में सेब को अवश्य शामिल करना चाहिए। बहुत से शोध व स्टडी इस ओर इशारा करती हैं कि सेब के सेवन से काफी हद तक वजन कम किया जा सकता है। ऐसा उसमें मौजूद फाइबर के कारण होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें