Site icon Dainik Savera Times

क्या आपको पता है सॉस और केचप का फर्क, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

 

मुंबई: घर-घर में पाए जाने वाली दो चीज़ों के बीच बड़ा अंतर है, जिनके बारें में कुछ लोग ही जानतें होंगे। इनका हम रोजाना इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन फर्क नहीं कर पाते। सॉस सिर्फ टमाटर ही नहीं और चीज़ों का भी हो सकता है। केचप और सॉस के बीच कई अंतर हैं, जो हमें नहीं पता चलते।

बच्चों के पसंदीदा केचप में 25 फीसदी मात्रा चीनी की होती है। सॉस में चीनी नहीं पड़ती, इसमें मसाले मन मुताबिक पड़ते हैं। केचप एक टेबल सॉस है, जो सॉस का ही मॉडर्न वर्जन कहा जा सकता है। केचप टमाटर से ही बनता है, जिसमें चीनी और मसाले डाले जाते हैं। आप चटनी को भी सॉस कह सकते हैं लेकिन केचप को नही।

Exit mobile version