Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आप जानते हैं प्याज खाने के इन लाजवाब फायदों के बारे में !

February 16, 2023

क्या आप जानते हैं प्याज खाने के इन लाजवाब फायदों के बारे में !

हमारा खाना प्याज के बिना अधूरा होता है और इसके बिना खाने का स्वाद ही नहीं आता। प्याज में विटामिन सी, लोहा, गंधक, तांबे आदि पाए जाते हैं, इनसे शारीरिक शक्‍ति बढ़ती है। भोजन के साथ कच्चा प्‍याज खाना फायदेमंद होता है। आज हम आपको इससे होने वाले फायदों की जानकारी आपको देने जा रहे हैं।

1. प्याज समय से पहले होने वाले झुरियों को भी कम करता हैं, तथा त्वचा को जवान और स्वस्थ रखता हैं।

2. प्याज रक्त में शक्कर की मात्रा को नियंत्रित करता है, और शरीर में इंसुलिन को बढ़ा कर मधुमेह को होने से रोकता है।

3. गर्मी में लू लगने का ख़तरा हो तो कच्चे प्याज का सेवन लाभप्रद होता हैं।

4. प्याज को पीसकर उसका रस बालो में लगाने से बाल झड़ना बंद हो जातें है और बालों की रौनक वापिस लौट आती है।

5. प्याज से शरीर का रक्त प्रवाह नियंत्रित रहता है, खाना खाते समय रोज़ एक प्याज का सेवन जरूर करे।

6. उल्टी रोकने में प्याज कारगर साबित होता है, समान मात्रा में प्याज के रस और अदरक के रस को मिलाये और उलटी होने पर इस मिश्रण को 2 चम्मच पिए।

7. चेहरे के दाग कम करने के लिए प्याज़ का रस लाभकारी है, प्याज के रस में हल्दी मिला ले फिर उसका पेस्ट चेहरे पर लगा ले कुछ ही दिनों में चेहरे के दाग मिटने लगेंगे।

8. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में होने वाली तकलीफ को कम करने के लिए भी प्याज का सेवन लाभकारी है। प्याज का सेवन मासिक चक्र को नियमित कर उस दौरान होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें