Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या आपकी भी तो आदत नहीं देर रात खाना खाने की, हो जाएं सावधान

May 11, 2023

क्या आपकी भी तो आदत नहीं देर रात खाना खाने की, हो जाएं सावधान

हमें कई बीमारियां हमारे खाने की गलत आदतों की वजह से होती है। गलत खाना, खाने का वक्त गलत, खाने का तरीका गलत, जैसे कई कारणों से हैल्थ संबंधी कई परेशानियां होती हैं। इन अनियमितताओं के कारण आपके वजन के बढ़ने का खतरा भी अधिक रहता है। वजन बढ़ने के कई कारणों में से एक है देर रात में खाना खाना। अगर आपकी आदत देर रात में खाने की है तो आज ही इसे बदलें। इससे वजन तो बढ़ता है इसके साथ ही कई तरह की बीमारियों का खतरा भी अधिक हो जाता है।

जानकारों की मानें तो दिन भर के खाने की साइकिल में सुबह का नाश्ता बेहद अहम होता है। इससे इतर अच्छे स्वास्थ्य के लिए हल्का लंच और डिनर करें। हाल ही में एक जर्नल में छपी रिपोर्ट की मानें तो देर रात में खाना खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा आपमें कॉलैस्ट्रोल के बढ़ने की संभावना बहुत अधिक होती है। जानकारों का ये भी मानना है कि रात में अधिक खाना खाने से हम शरीर को अधिक कैलोरीज का भार देते हैं।

रात के वक्त इस तरह की डाइट लेने से हम अपने शरीर का नुक्सान करते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो एक व्यक्ति को दिन भर में लगभग 1800 से 3000 कैलोरी की जरूरत होती है। इसे आप लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर के तौर पर बांट सकती हैं। रात में शरीर को 450-650 कैलोरी की जरूरत होती है इस लिए जरूरी है कि रात में देरी से भोजन लेने से हम बचें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें