Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कपड़े धोते-धोते क्या आप तो नहीं करते यह गलती…वाशिंग मशीन के फिल्टर की जरूर करें जाँच

November 6, 2023

कपड़े धोते-धोते क्या आप तो नहीं करते यह गलती…वाशिंग मशीन के फिल्टर की जरूर करें जाँच

 

मुंबई: पहले के समय में हाथ से ही कपड़े धोए जाते थे और इस प्रोसेस में आधा दिन निकल जाता था। घर के छोटे-मोटे कपड़े तो फिर भी हाथ से धोने में दिक्कत नहीं होती है, लेकिन अगर पर्दे, चादर, सोफा कवर धोना हो तो बहुत हाथ से धोने में बहुत मेहनत लग जाती है। लेकिन वाशिंग मशीन टाइम की बचत हो जाती है और पहले जैसी मेहनत भी नहीं लगती है।वाशिंग मशीन में कपड़े धोने से सभी की लाइफ बहुत आसान हो गई है।

अगर आप वाशिंग मशीन में कपड़े धोते हैं तो आपको इसके फिल्टर पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप इसका फिल्टर साफ नहीं करते हैं तो आपके कपड़े साफ नहीं होंगे और आपको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आपको बता दें कि, वाशिंग मशीन में कपड़े धोते-धोते मशीन के अंदर रोएं रह जाते हैं, और फिर यही रोएं आपके अगले धुलने वाले कपड़ों में चिपक जाते हैं।

खासतौर पर तौलिया या फिर स्वेटर जैसे सामान को अगर वाशिंग मशीन में डालते हैं तो धुलने के बाद आपकी वाशिंग मशीन के अंदर धाके, रोएं रह जाते हैं, और फिल्टर को भी फुल कर देते हैं। जब आप फिल्टर निकालेंगे तो देखेंगे कि इसके अंगर कपड़ों से निकलने वाले धागे, रुई, रोएं इकट्ठा होते होते जम गए हैं। जमी हुई रुई जैसी परत को फिल्टर से निकाल दें, और लिंट फिल्टर को साबुन वाले गर्म पानी से भरे सिंक में रखकर साफ करें. फिल्टर को 10 से 15 मिनट तक पानी में रहने दें।

एक बार फिल्टर भीग जाए तो इसे पानी से बाहर निकालें और मुलायम ब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें। जब आपका काम पूरा हो जाए, तो इसे अपने वॉशर में वापस रखने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए लिंट फिल्टर का चेक करें कि कहीं और गंदगी तो नहीं बची है। अगर आपका फिल्टर नॉन-रिमूवेबल है तो मशीन के अंदर हाथ डालकर ब्रश से धीरे से रगड़ दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें