Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिगोकर खाएं पिस्ता-बादाम, दूर होगी थकान शरीर में आएगी जान

February 8, 2023

भिगोकर खाएं पिस्ता-बादाम, दूर होगी थकान शरीर में आएगी जान

खाने के मामले में आपने सुपरफूड्स शब्द जरूर सुना या पढा होगा। क्या आप जानते हैं कि यह क्या होता है और किसके लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने की उन चीजों के लिए यूज किया जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर और कैलोरी में कम होती हैं या जिन चीजों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीआक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में होते हैं। सुपरफूड्स की लिस्ट में शामिल चीजों का नियमति रूप से सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। अगर सुपरफूड्स की लिस्ट के टॉप फूड की बात करें, तो ड्राई फ्रूट्स और नट्स का पहला स्थान होगा। फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशिनस्ट एंड डाइटीशियन के अनुसार, इसमें कोई शक नहीं है कि ड्राई फ्रूट्स या नट्स खाने से सेहत को कई लाभ होते हैं लेकिन अगर इन्हें भिगोकर खाया जाए, तो इनकी ताकत दोगुनी हो जाती है। चलिए जानते हैं आपको कौन कौन सी चीजें भिगोकर खाने से ज्यादा फायदा हो सकता है।

भीगे हुए बादाम
बादाम विटामिन ई और बी6 का बढ़िया स्रोत है। यह ब्रेन सेल्स में प्रोटीन को अवशोषित करने में मदद करता है। बादाम में ओमेगा-3 और ओमेगा6 फैटी एसिड का भंडार है, जो दिमाग बढ़ाते हैं। रात को 5-7 बादाम भिगो दें और सुबह उन्हें छीलकर खाएं।

भीगी हुई काली किशिमश
काली किशिमश फाइबर से भरपूर होती है और इन्हें सुबह खाने से मल त्याग बेहतर बनता है और आपको कब्ज या बवासीर से बचने में मदद मिलती है। भीगी हुई किशिमश पॉलीफेनोल्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे एंटीआक्सिडेंट से भरी होती है।

भीगे हुए अखरोट
सोने से पहले दो बड़े अखरोट को आधा कप पानी में भिगो दें और सुबह इनका सेवन करें। अखरोट आपकी दिमागी शक्ति, याददाश्त और एकाग्रता क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। बच्चों का दिमाग तेज करने और उनके मोटर स्किल में सुधार करने के लिए अखरोट जरूर खिलाएं।

भीगे हुए अंजीर
अगर आप अपच, कब्ज या बवासीर जैसी समस्या से पीड़ित रहते हैं, तो अंजीर आपका सच्चा साथी है। अंजीर आंतों को साफ करने का एक बढ़िया उपाय है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों प्रकार के फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र दुरु स्त रहेगा।

भीगे हुए पिस्ता
पिस्ते को भिगोने से वे नर्म हो जाते हैं और इसके पोषक मूल्य बढ़ जाते हैं। सुबह पिस्ता और अखरोट जैसे मेवों का सेवन करने से लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है। ये फाइबर से भी भरपूर होते हैं और आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें