Site icon Dainik Savera Times

शाम के Snacks में खाए टेस्टी Pudina Kachori

सामग्री

आटा- 4 कप
पुदीना- 1 कप
जीरा- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
बेकिंग सोडा- 2 चुटकी
नमक स्वादानुसार
तेल- 3 कप
अदरक- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
सौंफ पाउडर- 1/2 चम्मच
हींग- स्वादानुसार

विधि

1. सबसे पहले आप पुदीना के पत्तों को अच्छे से साफ कर लीजिए और इसे काट कर अलग रख लीजिए।
2. अब एक बर्तन में आटा लें और उसमें पुदीना के साथ जीरा, बेकिंग सोडा, हरी मिर्च और नमक डालकर आटा को गूंथ लीजिए।
3. अब इसे लगभग 10 से 12 मिनट के लिए ढककर अलग रख दीजिए।
4. 12 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें कचौरी के आकार में बेल लीजिए।
5. एक कढ़ाही में तेल गरम करें और इन्हें अच्छे से तल लीजिए।
6. आपकी पुदीना की कचौरी तैयार है। अब इसे अचार या चटनी के साथ किसी प्लेट में निकाल कर गर्मा-गर्म सर्व करें।

Exit mobile version