Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजन के साथ सलाद खाना है सेहत के लिए बेहद लाभदायक

April 25, 2023

भोजन के साथ सलाद खाना है सेहत के लिए बेहद लाभदायक

सलाद हमें ताकत तो देता ही है और साथ ही पेट के लिये भी बहुत अच्छा होता है। क्या आप जानते हैं कि आपके सलाद में क्या-क्या शामिल होना चाहिए। सलाद में कई सब्जियां और फल शामिल होते हैं और ये हमें कई प्रकार से स्वास्थ्य वर्धक लाभ पहुंचाते हैं। हमेशा ताजे सलाद का ही सेवन करना चाहिए। सलाद आपकी पाचन क्रि या को दुरु स्त बनाता है। सलाद में कच्चे फल और सब्जियों का सेवन करने से आप वाकई बेहतर महसूस करेंगे। आज हम आपको बताएंगे हमेशा भोजन के साथ सलाद खाने से क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

कब्ज दूर करता है सेहतमंद भोजन आपके शरीर को ऊर्जा देता है और इसके साथ सलाद खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। सलाद हमारे भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है जिससे कॉलैस्ट्रोल और कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके अलावा भोजन करने से पहले उच्च फाइबर युक्त आहार या सलाद का सेवन करने से आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

वजन कम करता है सलाद में कैलोरीज कम होते हैं, इसीलिए इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है। आपको अपने सलाद में फल, आॅलिव आॅयल और ऐवाकाडो आदि को शामिल करना चाहिए। ये सभी शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन जैसे अन्य कई पोषक तत्त्वों को अवशोषित करने में मदद करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है आप जानते हैं कि सलाद विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, इम्युनिटी, विटामिन सी, संक्र मण से बचाव, आयरन अवशोषण, स्वस्थ हड्डियां, मसूड़ों और त्वचा को रोगों से बचाना, जख्मों को भरने और रक्त को गाढ़ा बनाने जैसे तत्व होते हैं। इनके अलावा कैल्शियम और अन्य कई सारे पोषक तत्व भी सलाद में होते हैं।

पोषक तत्वों से है भरा कई स्वास्थ्य सलाहकारों की माने तो गहरे रंग के फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। दरअसल बात ये है कि गहरे रंग के फल और सब्जियों में कैल्शियम और मैग्निशयम काफी मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली, सलाद पत्ता, पत्ता गोभी और दूसरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। चुकंदर खून को बढ़ाने का काम करता है, इसके अलावा इसमें प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड, आयरन और कैल्शियम भी पाया जाता है और मूली में विटामिन सी, सोडियम और कैल्शियम पाया जाता है, आप इन सभी को अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं।

बार-बार भूख लगने से बचाता है अगर आपको हमेशा कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है और आपका मन ज्यादातर कुछ मीठा खाने को करता है तो कैंडीज या चॉकलेट्स खाने की जगह आपको फलों के सलाद का सेवन करना चाहिए। इससे न सिर्फआपकी भूख शांत होगी, बल्कि मुंह का स्वाद भी अच्छा होगा और यह आपके शरीर में ऊर्जा और ताजागी का संचार भी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें