Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Evening Special: घर पर बनायें ‘Paneer Dahi Tikki’, वीकेंड का मजा हो जायेगा दोगुना,जानें रेसिपी

February 23, 2024

Evening Special: घर पर बनायें ‘Paneer Dahi Tikki’, वीकेंड का मजा हो जायेगा दोगुना,जानें रेसिपी

आवश्यक सामग्री:
पनीर – 200 ग्राम
गाजर – 2 कप
प्याज – 3-4
हंग कर्ड – 1 कप
हरी मिर्च – 3-4
हरा धनिया – 1 कप
अदरक – 1 टुकड़ा
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
चाट मसाला – 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स – 2 कप

बनाने की विधि:
1.सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें।

2.अब एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, गाजर, प्याज, दही, हरा धनिया, धनिया पाउडर, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, चाट मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।

3.इसके बाद सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें।

4.तय समय के बाद हाथ में तेल लगाकर मिश्रण से गोलाकार की टिक्कियां बना लें।

5.टिक्कियां बनाकर एक प्लेट में रख लें। ऐसे ही सारे मिश्रण से टिक्कियां बना लें।

6. एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर टिक्कियां एक-एक करके तेल में फ्राई करें। ब्राउन होने के बाद टिक्कियां कढ़ाई से निकाल लें।

7.आपकी पनीर दही टिक्की बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस या फिर धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें