Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में बढ़ रहा एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप्स का क्रेज, नंबर-1 पर ये शहर

May 14, 2026

भारत में बढ़ रहा एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप्स का क्रेज, नंबर-1 पर ये शहर

लाइफस्टाइल न्यूज: भारत को लंबे समय से परिवार और शादी को सबसे ज्यादा महत्व देने वाले देश के रूप में देखा जाता रहा है। हालांकि, बदलते समय के साथ रिश्तों और व्यक्तिगत फैसलों को लेकर लोगों की सोच में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने लोगों को पहले के मुकाबले ज्यादा खुलापन और स्वतंत्रता दी है, खासकर रिलेशनशिप और शादी से जुड़े मामलों में।

ये भी पढ़ें :-

 

इसी बदलाव का एक बड़ा उदाहरण एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप्स की बढ़ती लोकप्रियता है। हाल ही में एक ऐप ने दावा किया है कि भारत में उसके 40 लाख से अधिक यूजर्स हैं। यह आंकड़ा केवल एक डिजिटल ट्रेंड नहीं, बल्कि समाज में बदलती मानसिकता का भी संकेत माना जा रहा है।

कौन-सा है वह ऐप, जिस पर हैं 40 लाख भारतीय?

Gleeden एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है, जिसके भारत में 40 लाख से ज्यादा यूजर्स होने का दावा किया गया है। साल 2024 में ऐप की ओर से 25 से 50 वर्ष की उम्र के 1,503 शादीशुदा भारतीयों पर एक स्टडी की गई थी। इसमें टियर-1 और टियर-2 शहरों के लोगों को शामिल किया गया। स्टडी में सामने आया कि 60 प्रतिशत से अधिक लोग ओपन रिलेशनशिप, स्विंगिंग और रिलेशनशिप एनार्की जैसे गैर-पारंपरिक रिलेशनशिप मॉडल अपनाने के लिए तैयार हैं।

बदल रही है रिश्तों को लेकर सोच

यह बदलाव सिर्फ एक ऐप तक सीमित नहीं है। एक अन्य ग्लोबल एक्स्ट्रा मैरिटल प्लेटफॉर्म Ashley Madison ने 2025 में दावा किया था कि तमिलनाडु का कांचीपुरम देश के अफेयर हॉटस्पॉट्स में शामिल हो गया है। ये आंकड़े इस ओर इशारा करते हैं कि जो रिश्ते और व्यवहार पहले सामाजिक तौर पर टैबू माने जाते थे, वे अब धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।

कौन हैं Gleeden के यूजर्स?

Gleeden के अनुसार, भारत में उसके करीब 65 प्रतिशत यूजर्स पुरुष और 35 प्रतिशत महिलाएं हैं। अधिकांश यूजर्स शादीशुदा हैं या लंबे समय से किसी रिलेशनशिप में हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो वर्षों में महिला यूजर्स की संख्या में 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय यूजर्स औसतन हर दिन 1 से 1.5 घंटे चैटिंग में बिताते हैं। ऐप पर सबसे ज्यादा एक्टिविटी दोपहर 12 बजे से 3 बजे और रात 10 बजे से सुबह 3 बजे के बीच देखी गई।

किस तरह के पार्टनर की तलाश करते हैं यूजर्स?

डेटा के मुताबिक, पुरुष यूजर्स आमतौर पर 25 से 30 साल की महिलाओं की तलाश करते हैं। वहीं, महिला यूजर्स आर्थिक रूप से स्थिर पुरुषों जैसे डॉक्टर, सीनियर एग्जीक्यूटिव और चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्राथमिकता देती हैं।

किन शहरों में सबसे ज्यादा बढ़ रहा ट्रेंड?

भारत में एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल अब सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा। सबसे ज्यादा यूजर्स इन शहरों में बताए गए हैं:

बेंगलुरु – 18 प्रतिशत

हैदराबाद – 17 प्रतिशत

दिल्ली – 11 प्रतिशत

मुंबई – 9 प्रतिशत

पुणे – 7 प्रतिशत

इसके अलावा लखनऊ, चंडीगढ़, सूरत, कोयम्बटूर, पटना और गुवाहाटी जैसे छोटे शहरों में भी यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इससे साफ है कि डिजिटल अफेयर्स और गैर-पारंपरिक रिश्तों में रुचि अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहरों के लोग भी अपनी भावनात्मक और व्यक्तिगत जरूरतों के लिए इन प्लेटफॉर्म्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बनी बड़ा बदलाव

इस पूरे ट्रेंड में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को माना जा रहा है। Gleeden का दावा है कि महिलाएं अब अपने व्यक्तिगत फैसलों को लेकर पहले से ज्यादा आत्मविश्वास दिखा रही हैं। साथ ही, ऐप महिलाओं के लिए फ्री और अपेक्षाकृत सुरक्षित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का भी दावा करता है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें