Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

28 फरवरी: ये हैं आज की ऐतिहासिक घटनाएं, जरूर पढ़ें पूरी खबर

February 28, 2023

28 फरवरी: ये हैं आज की ऐतिहासिक घटनाएं, जरूर पढ़ें पूरी खबर

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1996 – विद्युत उत्पादन हेतु थर्मो न्यूस्लियर रिएक्टर स्थापित करने के उद्देश्य से भारत, रुस, चीन और ईरान एशियन फाउंडेशन फॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित करने पर सहमत।
1999 – मानव संहारक बारुदी सुरंगों (एंटी पर्सेनिबल माइन्स) के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुआ।
2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2001 – उत्तर-पश्चिमी अमेरिका में भूकम्प, फिजी की अंतरिम सरकार अवैध घोषित, लश्कर-ए-तैयबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।
2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त,‘यूरो’अब 30 करोड़ लोगों की वैध मुद्रा बना।
2004 – रुस के राष्ट्रपति ने मिखाइल को प्रधानमंत्री नियुक्त किया। हैती के राष्ट्रपति ज्यों बर्तरा एसिस्तदे देश छोड़कर दक्षिण भागे।
2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित।
2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बने।
2008- उत्तर प्रदेश के केबिनेट सचिव शशांक शेखर ने सचिवालय के शासकीय प्रधान का दायित्व तथा कैबिनेट मंत्री का दर्जा छोड़ा। निजी क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी वाणिज्य बैंक आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहते हुए पानी की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिलने का दावा किया।
2009- राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन बी चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।
2010- भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि समेत व्यापार, विज्ञान-तकनीक, संस्कृति आदि क्षेत्रों में दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें