Site icon Dainik Savera Times

बच्चों को खांसी-जुकाम होने पर क्या खिलाएं? डॉक्टर ने बताए ये फूड्स, जल्द मिलेगा आराम

Kids Health News

Kids Health News

Kids Health News: मौसम बदलते ही बच्चों को खांसी-जुकाम होना आम बात है। ऐसे में माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि बच्चे को क्या खिलाएं और क्या पिलाएं, जिससे उसे आराम मिले और कमजोरी भी न आए। बच्चों के डॉक्टर के मुताबिक, इस दौरान बच्चे को हल्का और पौष्टिक खाना देना चाहिए। आइए जानते हैं क्या खिलाने से बच्चे को फायदा मिल सकता है।

1. छोटे बच्चों को पिलाएं मां का दूध

अगर बच्चा 6 महीने से छोटा है, तो उसे मां का दूध पिलाते रहें। इससे बच्चे को जरूरी पोषण मिलता है और शरीर को बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है।

2. ये चीजें पिलाएं

एक साल से बड़े बच्चों को गुनगुना पानी, जौ का पानी और हल्दी वाला दूध दे सकते हैं। इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर भी पिला सकते हैं। शहद खांसी में आराम दे सकता है।

यहां देखें वीडियो- 

3. बच्चों को दें ये सूप

बता दें कि खांसी-जुकाम में बच्चों को गर्म सूप पिलाना अच्छा रहता है। आप उन्हें मूंग दाल, चावल, गाजर, टमाटर, कद्दू और मिक्स सब्जियों का सूप दे सकते हैं। चिकन सूप भी अच्छा विकल्प है।

4. खाने में दें ये चीजें

अगर बच्चा खाना नहीं खा रहा है, तो उसे हल्का और नरम खाना दें। जैसे सेब, गाजर और शकरकंद की प्यूरी। इसके अलावा मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया, इडली और चावल का माड़ भी खिला सकते हैं।

5. इन बातों का रखें ध्यान

बीमारी में बच्चे को जबरदस्ती खाना न खिलाएं। थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना दें और पानी पिलाते रहें। बच्चे की उम्र के हिसाब से ही खाना दें। ध्यान रखें, एक साल से छोटे बच्चों को शहद बिल्कुल न दें। अगर बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो या वह दूध-पानी पीना बंद कर दे, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Exit mobile version