Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट में गैस की समस्या होने पर अपनाएं दादी मां के ये घरेलू नुस्खे

May 11, 2023

पेट में गैस की समस्या होने पर अपनाएं दादी मां के ये घरेलू नुस्खे

पेट में गैस का होना एक आम समस्या है। इस समस्या के लिए कोई आयु सीमा भी नहीं है। बच्चे से लेकर बडे तक किसी भी आयु वर्ग वाले को इस समस्या से जूझना पड़ सकता है। वैसे तो बहुत सी एलोपैथी दवाएं हैं जिनके सेवन से हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं पर कुछ घरेलू इलाज करके भी इससे निजात पाई जा सकती है।

भोजन के साथ सलाद के रूप में टमाटर का प्रतिदिन सेवन करना लाभप्रद होता है। यदि उस पर काला नमक डालकर खाया जाए तो लाभ अधिक मिलता है। पथरी के रोगी को कच्चे टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

भोजन के साथ सलाद के रूप में टमाटर का प्रतिदिन सेवन करना लाभप्रद होता है। यदि उस पर काला नमक डालकर खाया जाए तो लाभ अधिक मिलता है। पथरी के रोगी को कच्चे टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए।

गैस के लिए आठ-दस पत्तियां पुदीने की मिश्री के साथ चबाकर खाने से गैस छूमंतर हो जाती है। पेट हल्का हो जाता है और भूख खुलकर लगती है।कई बार भोजन करने से पहले या बाद में पेट में वायु बनती है इसके लिए दो-तीन ग्राम पिसी हुई काली मिर्च फांक लें ऊपर से नींबू मिला गुनगुना पानी पी लें। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक हो जाता है।

कई बार भूजन करने से पहले या बाद में पेट में वायु बनती है इसके लिए दो-तीन ग्राम पिसी हुई काली मिर्च फांक लें ऊपर से नींबू मिला गुनगुना पानी पी लें। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक हो जाता है।

गैस के कारण सिर दर्द होने पर चाय में कालीमिर्च डस्ट डालें। वही चाय पीने से लाभ मिलता है। ’ वायु समस्या होने पर हरड़ के चूर्ण को शहद के साथ मिक्स कर खाना चाहिए।

चुटकी भर हींग नाभि पर रख देने से पेट की गैस समस्या ठीक हो जाती है।

अदरक के छोटे टुकडे कर उस पर नमक छिड़क कर दिन में कई बार उसका सेवन करें। गैस परेशानी से छुटकारा मिलेगा, शरीर हल्का होगा और भूख खुलकर लगेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें