Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय

January 19, 2023

खून की कमी को पूरा करने के लिए जरूर अपनाएं ये घरेलू उपाय

आज कल के गलत लाइफस्टाइल के चक्कर में खून की कमी होना आम समस्या बन गयी है लेकिन ये परेशानी बेहद खतरनाक रूप भी ले सकती है अगर आप इस पर समय पर ध्यान न दें। क्योकि खून की कमी से शरीर का स्तर गिर जाता है जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। खून की कमी होने के कई कारण हो सकते है जैसे टेंशन लेना, नींद पूरी न हो पाना, सही पोषक तत्वों युक्त खाना नहीं खाना आदी होती हैं। ऐसे मैं आज हम आपको बताएंगे आप किस तरह इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

1. गाजर-चुकंदर का जूस व सलाद खून की कमी को पूरा करते हैं। रोजाना गाजर और चुकन्दर का रस मिलाकर पीएं। इसका सेवन करने से खून की कमी की समस्या ठीक हो जाती है।

2. खून की कमी होने पर टमाटर का सेवन ज्यादा करें। इसके लिए टमाटर का जूस भी ले सकते हैं। यह जूस धीरे-धीरे खून की कमी को पूरा कर देते हैं।

3. रोजाना एक आंवले के मुरब्बे का सेवन करना चाहिए तथा उसके ऊपर से एक गिलास दूध का सेवन करना चाहिए।

4. आजकल मौसमी फल अनार बाजार में उपलब्ध है। जिसका उपयोग भी किया जा सकता है। ऐसे में अनार का जूस भी फायदेमंद होता है।

5. खून की कमी को पूरा करने में खजूर भी फायदेमंद होता है। रोज़ाना दूध में 1 या 2 खजूर डालकर पीना भी लाभदायक होता है।

6. खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करे। जिनके सेवन से प्रोटीन और विटामिन की कमी पूरी हो पायेगी और खून की कमी में भी राहत मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें