Site icon Dainik Savera Times

कर्ली बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

जकल कर्ली बाल काफी ट्रेंड में है। बॉलिवुड की कई मशहूर ऐक्ट्रेसेस भी खूबसूरत कर्ल्स में नजर आ रही हैं। कर्ली बाल देखने में तो काफी आकर्षक लगते हैं लेकिन इनका देखभाल करना भी बेहद मुश्किल होता है। तो चलिए आपको बताते हैं, कर्ली बाल की देखभाल करने के टिप्स। इससे आप आसानी से कर्ली बाल को मैनेज कर सकती है।

ऐसे करें कर्ली बालों की देखभाल:
– बालों को कंघी करते समय कर्लिंग प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें। बालों को सुखाने के लिए सॉफ्ट कॉटन टॉवेल यूज करें। सुखाते समय बालों को टॉवेल से न रगड़े बल्किबालों को कॉटन टॉवेल से पोंछते हुए सुखाएं।

– कर्ली बालों को सुलझाने के लिए हेयर ब्रश का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाय मोटी कंघी से बाल झाड़ें। आसानी से कंघी करने के लिए बालों को हल्का गीला कर लें।
– बालों को शैंपू करके सुखाने के बाद स्टाइलिंग प्रॉडक्ट्स या सीरम का इस्तेमाल करें। इससे बाल सुलझे हुए रहेंगे, जिन्हें आप आसानी से मैनेज कर सकेंगी।

Exit mobile version