Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ganesh Chaturthi Recipe: गणपति जी को लगाएं भोग ‘Chocolate Modak’ का, बप्पा होंगे प्रसन्न

September 19, 2023

Ganesh Chaturthi Recipe: गणपति जी को लगाएं भोग ‘Chocolate Modak’ का, बप्पा होंगे प्रसन्न

* सामग्री :
– 1 कप खोया
– 1/3 कप चॉकलेट चिप्स
– 2 चम्मच चीनी
– 2 चम्मच कद्दूकस नारियल
– 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
– थोड़ा-सा घी
– 2 चम्मच बारीक कटा पिस्ता

* विधि :
– सबसे पहले एक पैन में खोया डालकर धीमी आंच पर पकाएं और अच्छी तरह हिलाएं।
– जब खोया पिघलने लगे तो इसमें चॉकलेट चिप्स, चीनी और नारियल डालकर मिक्स करें।
– चॉकलेट चिप्स जब पिघल कर खोया के साथ मिल जाए तो इसमें इलायची पाउडर भी डाल दें। जब खोया अच्छी तरह पक जाए तो इसे गैस से उतार कर हल्का ठंडा होने दें।
– अब मोदक स्टैंड में घी लगाकर ग्रीस कर लें और उसमें खोए का थोड़ा-सा मिक्सचर रख कर मोदक का आकार दें। इसी तरह सारे मिश्रण के मोदक तैयार कर लें।
– अब इन्हें प्लेट में निकाल लें और कटे हुए पिस्ता से गार्निश करें। आपके चॉकलेट मोदक तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें