Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टीम की मदद से पाएं चांद सी खूबसूरत त्वचा, फॉलो करें ये टिप्स

October 17, 2023

स्टीम की मदद से पाएं चांद सी खूबसूरत त्वचा, फॉलो करें ये टिप्स

बाजार में बहुत से ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से त्वचा खूबसूरत और लंबे समय तक जवान बनी रहेगी। लेकिन इनमें से ज्यादातर प्रॉडक्ट कैमिकल बेस्ड ही होते हैं जिससे स्किन डैमेज होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सबसे बेहतर यही है कि हम घरेलू उपाय अपनाएं। घरेलू उपायों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

जिसकी वजह से त्वचा की कुदरती खूबसूरती बर्बाद नहीं होती। इसके अलावा घरेलू उत्पाद त्वचा को पोषण देने का भी काम करते हैं। घरेलू उपाय आप अपनी त्वचा के टाइप के अनुसार चुन सकते हैं। इसके अलावा स्टीम लेना भी बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि सिर्फ सर्दी हो जाने पर, कफ जमा हो जाने पर ही स्टीम ली जाती है लेकिन ऐसा नहीं है।

स्टीम लेना एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है। फेस स्टीमिंग से न सिर्फचेहरे पर ग्लो आता है बल्कि ताजगी भी मिलती है। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपको स्टीम लेने का सही तरीका मालूम हो। स्टीम लेने के लिए स्टीमर या फिर किसी बाल्टी में गर्म पानी ले लें। स्टीम लेने के दौरान पूरे चेहरे को अच्छी तरह ढक लें ताकि पूरे चेहरे पर बराबर स्टीम मिल

– स्टीम लेने के फायदे त्वचा की मैल साफ हो जाती है। स्टीम लेने से पोर्स खुल जाते हैं और अंदरु नी मैल भी साफ हो जाती है। स्टीम लेने से ब्लैक हैड्स आसानी से निकल जाते हैं। इससे त्वचा पर निखार आता है।

– स्टीम लेने से डेड स्किन भी आसानी से साफ हो जाती है। जिससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो नजर आता है।

– स्टीम लेने से मुहांसे और झुर्रियां अगर हैं तो कम हो जाते हैं और होने की आशंका भी बहुत कम हो जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें