Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चूहों को भगाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, झाड़ू या डंडा लेकर नहीं भागना पड़ेगा पीछे

January 7, 2025

चूहों को भगाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, झाड़ू या डंडा लेकर नहीं भागना पड़ेगा पीछे

Get Rid of Mouse : घर में चूहे आतंक का दूसरा नाम है। ये घर में खाने पीने की चीज़ों से लेकर अति आवश्यक पेपरों या अन्य वस्तुओं को भरी नुक्सान पहुंचाते है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार चूहे भगवान् गणेश की सवारी है। ऐसे में चूहे को मारना तो क्या इसके बारे में सोचना भी मुश्किल हो जाता है। यदि हम दवाओं का प्रयोग करके चूहों को मार भी दें तो वह घर के कोनों में जाकर मरते है। जो बहुत ही गन्दी दुर्गन्ध फैलाती है। इससे ग्रहणियों का काम और भी बढ़ जाता है।

चूहों को मारने की जगह कुछ घरेलु नुस्खे अपना कर उन्हें भगाया भी जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जो आपको आपको चूहों की समस्या से निजात दिला सकते है।

ये भी पढ़ें – एक भारतीय बनेगा कनाडा का PM? जानिये वो नाम जो बन सकता है अगला प्रधानमंत्री

फिनायल की तीखी गंध चूहों को करेगी परेशान-
चूहों को घर से भगाने के लिए आप फिनायल का प्रयोग कर सकते है। फिनायल की तीखी गंध से चूहे दूर भागते है। ऐसे में फिनायल की गोलियों को घर के कोनों में रखें या वहाँ रखे जहां से अक्सर चूहे आते जाते हो। बढ़िया फिनायल लेकर उसका प्रयोग पोछा लगाने और स्प्रे के रूप में भी किया जा सकता है।

फिटकरी का इस्तेमाल, चूहे घर से बाहर-
फिटकरी का इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी रूप में किया जाता है। कुछ लोग इसको शेव करने के बाद आफ्टर शेव के रूप में इस्तेमाल करते है तो कुछ लोग दवाई के तौर पर। चूहों की समस्या से निजात पाने के लिए फिटकरी का भी सहारा लिया जा सकता है, क्योंकि चूहों की इसकी स्मेल बिलकुल भी नहीं भाती है। इसका इस्तेमाल करने से चूहे घर छोड़ कर खुद ब खुद ही भाग जाएंगे। आपको उनके पीछे डंडा या झाड़ू लेकर नहीं भागना पड़ेगा। फिटकरी को पीस कर उसका पाउडर बना लें और उसको कागज़ या अन्य किसी चीज पर रख कर कोनों में रख दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको चूहों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें – किस दिन होंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव? आज होगा ऐलान!

कपूर है चूहों के लिए काल-
यूं तो कपूर घरों और मंदिरों में पूजा के लिए इस्तेमाल की जाती है। लेकिन इसकी स्मेल चूहों के लिए काल है। चूहों की सूंघने की सकती बहुत अधिक होती है। ऐसे में कपूर की स्मेल से चूहे खुद ही परेशान होकर घरों से भाग जाते है। कपूर के टुकड़े घर में जहाँ चूहे अक्सर नजर आते है उन जगहों पर रख दें। कुछ दिनों तक ऐसा करते रहने से चूहे भाग जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें