हर लड़की की इन दिनों पहली पसंद बन रहा Glitter Makeup, जानें इससे जुडी कुछ खास बातें

मेकअप में आज कल ग्लिटर बहुत ट्रेंड कर रहा है। सभी महिलाएं आज कल ग्लिटर का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। ग्लिटर मेकअप लुक का ना सिर्फ खूबसूरत बनाता है बल्कि ये उनकी लुक को और आकर्षक भी बना देता है। ग्लिटर मेकअप आंखों के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता में भी चार चांद लगा देता.

मेकअप में आज कल ग्लिटर बहुत ट्रेंड कर रहा है। सभी महिलाएं आज कल ग्लिटर का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। ग्लिटर मेकअप लुक का ना सिर्फ खूबसूरत बनाता है बल्कि ये उनकी लुक को और आकर्षक भी बना देता है। ग्लिटर मेकअप आंखों के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता में भी चार चांद लगा देता है। ऐसे में जरुरी है के इसका सही इस्तेमाल किया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेकअप के दौरान किस तरह ग्लिटर का सही इस्तेमाल कर आप खूबसूरत लुक पा सकते हैं।

ग्लिटर चाहिए भी या नहीं: ज्यादातर समय जब जब लोग ग्लिटर यूज कर रहे होते हैं, तो वो स्पार्कली लुक पाने की चाहत रखते हैं। लेकिन अगर ग्लिटर को सही, एकसार न लगाया जाए तो ये शाइनी तो दिखते हैं, लेकिन वैसा कमाल नहीं कर पाते जैसा इन्हें करना चाहिए। इससे अधिक शाइन मेटैलिक आईशैडो यूज करने से मिल जाता है।

ग्लिटर का चुनाव: अगर आप थीम पार्टी में जा रही हैं तो आई मेकअप के लिए ग्लिटर चुनते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। जैसे- आपकी ड्रेस का कलर क्या है? आईशैडो के कुछ कलर यूनिवर्सल होते हैं। जैसे- ब्लैक, व्हाइट, सिल्वर या गोल्डन। इन्हें आप लगभग हर एक ड्रेस के साथ लगा सकती हैं। यूं तो ग्लिटर आई मेकअप को इवनिंग या नाइट लुक में कैरी करना अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप पहले से ग्लिटर आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो ऐसे में आप ग्लिटर आई मेकअप करना अवॉयड करें।

सीधे ना लगाएं ग्लिटर: अगर आप ग्लिटर आई मेकअप कर रही हैं तो आपको इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी ग्लिटर को सीधे आइज पर ना लगाएं। इससे पहले आई प्राइमर या फाउंडेशन लगाना आवश्यक होता है। साथ ही आप ग्लिटर से मैचिंग शेड के आईशैडो को आइलिड पर अवश्य अप्लाई करें। हालांकि, आईशैडो कलर को लेकर आप थोड़ी एक्सपेरिमेंटल भी हो सकती हैं।

यूज करें ग्लिटर बेस: ग्लिटर को आंख पर सही तरह से लगाए रखने के लिए नॉर्मल आई प्राइमर की जगह ग्लिटर के लिए आने वाले खास बेस यूज करें। ग्लिटर बेस या ग्लिटर ग्लू, ग्लिटर को इधर-उधर फेस पर गिरने नहीं देते हैं और इससे फेस ज्यादा क्लीन दिखता है। अगल-अलग ग्लिटर बेस को यूज करने का तरीका भी अलग होता है। कुछ में ग्लिटर ग्लू को स्किन पर लगाकर ग्लिटर लगाया जाता है, जबकि कुछ में पहले ब्रश में ग्लू लगाते हैं और फिर इस ब्रश को ग्लिटर में डिप करते हैं और फिर इसे आईलिड पर लगाया जाता है।

ग्लिटर ग्लू लगाना ना भूलें: यह एक बेहद महत्वपूर्ण प्वाइंट है, जिसे अक्सर महिलाएं स्किप कर देती हैं, जिसके कारण उनका ग्लिटर कुछ ही समय के बाद डस्ट ऑफ हो जाता है। दरअसल, ग्लिटर को जब अप्लाई किया जाता है, उस समय तो वह बेहद अच्छा लगता है। लेकिन कुछ ही वक्त बाद वह धीरे-धीरे हटने लगता है। लेकिन आपके साथ ऐसा ना हो, इसलिए आइलिड पर ग्लिटर लगाने से पहले ग्लिटर ग्लू को अवश्य लगाएं। यह आंखों पर ग्लिटर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने में मदद करता है।

ऐसे करें अप्लाई: ग्लिटर को किसी नॉर्मल आईशैडो की तरह आंखों पर लगाने की कोशिश न करें। इससे ग्लिटर मूव होता जाएगा और पैच बन जाएंगे । ग्लिटर को हमेशा आईलिड पर पैट करके प्रेस करें। इसके लिए ग्लिटर ग्लू के ऊपर सूखी उंगलियों से ग्लिटर लगाएं। एक बार पैट करें फिर ग्लिटर लें और फिर पैट करें, इस तरह से पूरी आईलिड पर ग्लिटर लगाएं।

ना करें ग्लिटर को मिक्स: दो रंगों के ग्लिटर को मिक्स करके अपने आउटफिट से मैच कराने जैसी गलती न करें। दो रंग के ग्लिटर बहुत मेसी लुक देते हैं और इन्हें यूनिफॉर्म तरीके से लगाना भी मुश्किल होता है। ग्लिटर तभी मिक्स करें जब दोनों ग्लिटर के कलर्स काफी हद तक सेम हो।

वैसलीन या जेल का इस्तेमाल: आई मेकअप में ग्लिटर आईशैडो लगाने से पहले अपनी लैश लाइन पर जेल या वैसलीन लगाएं। ऐसा करने से मेकअप ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगा और लंबे समय तक टिकेगा भी। इस तरीके से आई मेकअप में परफेक्शन भी लाया जा सकता है।

- विज्ञापन -

Latest News