Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन दिनों ट्रेंड में है गोल्डन कलर, जरूर करें इस तरह स्टाइल

April 10, 2023

इन दिनों ट्रेंड में है गोल्डन कलर, जरूर करें इस तरह स्टाइल

फैशन हर दिन बदलता है फिर चाहे वो कोई कलर ही क्यों न हो। जी हां, इन दिनों गोल्डन कलर काफी ट्रेंड में है। गोल्डन कलर में आज हम आपको चल रहे ट्रेंडी ओउत्फिट्स, ज्वेलरी, मेकअप और बैग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप भी आईडिया ले सकते हैं।

*आंखों के मेकअप में: आंखों के मेकअप में भी इस रंग का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। पर मेकअप में सुनहरे रंग का इस्तेमाल बेहद सलीके से करें। एक साथ गोल्ड लिपस्टिकए गोल्ड आईशैडो और गोल्ड हाईलाइटर का इस्तेमाल न करें। अगर सुनहरे रंग का आईशैडो इस्तेमाल कर रही हैं तो अपने मेकअप में कहीं और इस रंग का इस्तेमाल नहीं करें।

*चेहरे पर करें हाईलाइट: इस रंग का इस्तेमाल मेकअप में बेहद संतुलित मात्रा में अपने चेहरे की खूबियों को हाईलाइट करने के लिए करें। सांवली रंगत वाले लोग अपने मेकअप में सुनहरे रंग का इस्तेमाल कर खुद को शानदार लुक दे सकते हैं। अपने गालों पर एक गोल्डन शैड दे सकते हैं।

*गोल्डन कलर ज्वैलरी: अगर अपनी ज्वेलरी के माध्यम से आप क्लासिकल लुक पाना चाहती हैं तो सुनहरे रंग की ज्वेलरी सबसे बेतहर विकल्प है। इसे पहनने के बाद आपको एक गंभीर, पर बेहद ही खूबसूरत लुक मिलेगा। और यहां गोल्ड ज्वेलरी का मतलब सिर्फ सोने की ज्वेलरी से नहीं, बल्कि सुनहरे रंग की ज्वेलरी से भी है। यह रंग हर रंगत की त्वचा पर अच्छा लगता है।

*सुनहरे रंग की हाई हील्स: अगर आपको अपने मेकअप और लुक के साथ बहुत ज्यादा प्रयोग करना पसंद नहीं है, लेकिन आप ग्लैमरस लुक पाना चाहती हैं तो सुनहरे रंग के फुटवियर को अपने लुक में शामिल करें। आपने पारंपरिक कपड़े पहने हों या फिर वेस्टर्न, सुनहरे रंग की हाई हील्स किसी भी रंग के और किसी भी स्टाइल के कपड़े के साथ अच्छी दिखेगी। पिछले कुछ दिनों से सुनहरे रंग के जूते भी काफी ट्रेंड में हैं। अपने बोरिंग स्पोर्टी लुक में सुनहरे रंग के स्नीकर्स यानी जूतों की मदद से आप ग्लैमर का तडक़ा लगा सकती हैं।

*सुनहरे परिधान: अगर आप पारंपरिक परिधान ज्यादा पहनती हैं तो उसे खास लुक देने के लिए प्लेन सलवार-कमीज के साथ सुनहरा दुपट्टा या फिर प्लेन साड़ी के साथ सुनहरे रंग का ब्लाउज पहन सकती हैं। अपने लुक को स्पेशल बनाने के लिए इसके बाद आपको कुछ और करने की जरूरत नहीं होगी।

*गोल्डन हैंडबैग: अगर आप चाहकर भी सुनहरे रंग को सही तरीके से अपने लुक में शामिल करने की हिम्मत नहीं कर पा रही हैं तो शुरुआत सुनहरे रंग की एक्सेसरीज से करें। गोल्ड कलर सनग्लासेज या फिर इस रंग का हैंडबैग इस्तेमाल करना शुरू करें। सुनहरे रंग की एक भी एक्सेसरी की मदद से भी आप अपने एक साधारण से लुक को स्पेशल बना लेंगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें