Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hair Growth Tips: 30 दिनों में बालों का झड़ना करें कम! डाइट में शामिल करें ये फूड्स

November 9, 2025

Hair Growth Tips: 30 दिनों में बालों का झड़ना करें कम! डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Hair Growth Tips: बाल झड़ना आजकल सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रहा है युवा भी इस समस्या से परेशान हैं। दरअसल बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ता स्ट्रेस, पोषण की कमी और हार्मोनल बदलाव इसके मुख्य कारण माने जा रहे हैं। अक्सर लोग महंगे शैम्पू और हेयर ट्रीटमेंट्स पर खर्च कर देते हैं, लेकिन वास्तविक सुधार तब आता है जब शरीर को अंदर से सही पोषण मिले।

MSc क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट खुशी छाबड़ा के अनुसार, बाल झड़ने के अधिकांश मामलों में मुख्य वजह पोषक तत्वों की कमी या कोई हेल्थ इश्यू होती है। उनके अनुसार, बाल मुख्य रूप से केरेटीन नामक प्रोटीन से बने होते हैं। इसलिए प्रोटीन का पर्याप्त सेवन बालों को मजबूत, घना और हेल्दी बनाने में मदद करता है।

खुशी ने बाल झड़ने की समस्या से निपटने के लिए एक हेल्दी और स्वादिष्ट स्मूदी का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि अगर इस स्मूदी को रोजाना सुबह के नाश्ते में लिया जाए और कम से कम 15 दिन लगातार सेवन किया जाए, तो बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो सकता है और नए बाल उगने में भी मदद मिलती है।

स्मूदी बनाने की सामग्री:

1 चम्मच आलमंड बटर
2 चुटकी हलीम सीड्स
1 बड़ा चम्मच पंपकिन सीड्स
1 बड़ा चम्मच काले तिल
1 चम्मच प्रोटीन पाउडर

बनाने की विधि:
सभी सीड्स को ब्लेंडर में डालकर पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। मिश्रण स्मूद और क्रीमी हो जाए तो इसमें प्रोटीन पाउडर और आलमंड बटर मिलाएं और फिर से ब्लेंड करें।

खुशी छाबड़ा बताती हैं कि आलमंड बटर में विटामिन E और हेल्दी फैट होता है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है और ड्राइनेस व ब्रेकेज कम करता है। हलीम सीड्स आयरन से भरपूर हैं, जो शरीर में फेरिटिन लेवल बढ़ाते हैं और बालों की जड़ों तक ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं। पंपकिन सीड्स जिंक, बायोटिन और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं और हार्मोन बैलेंस कर बालों को मजबूत बनाते हैं। वहीं, काले तिल कैल्शियम से भरपूर हैं, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो इस हेल्दी स्मूदी को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं और प्राकृतिक तरीके से बालों की सेहत को सुधार सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें