Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hantavirus: जहाज पर सवार सभी यात्रीयों को WHO ने बताया ‘हाई-रिस्क’ कॉन्टैक्ट, इतने दिनों की निगरानी को बताया आवश्यक

May 10, 2026

Hantavirus: जहाज पर सवार सभी यात्रीयों को WHO ने बताया ‘हाई-रिस्क’ कॉन्टैक्ट, इतने दिनों की निगरानी को बताया आवश्यक

Hantavirus: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि जिस क्रूज जहाज पर हंतावायरस फैलने का मामला सामने आया है, उसमें सवार सभी लोगों को “उच्च जोखिम” वाला संपर्क माना जाना चाहिए। इसलिए उन सभी की 42 दिनों तक लगातार निगरानी की जानी चाहिए। WHO में महामारी और रोकथाम विभाग की निदेशक मारिया वैन केरखोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जहाज पर मौजूद हर व्यक्ति को हाई-रिस्क कॉन्टैक्ट माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जहाज पर किसी में भी बीमारी के लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन फिर भी जहाज से उतरने वाले सभी यात्रियों और कर्मचारियों की 42 दिनों तक निगरानी और स्वास्थ्य जांच जरूरी है।

हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि आम लोगों और स्पेन के कैनरी आइलैंड्स के लोगों के लिए खतरा अभी कम है। यह जहाज रविवार को वहां पहुंचने वाला है।

ये भी पढ़ें- एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी

 

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच
WHO के ‘डिजीज आउटब्रेक न्यूज’ अपडेट के अनुसार, इस क्रूज जहाज पर 2 मई को पहली बार गंभीर सांस संबंधी बीमारी के मामले सामने आए थे। उस समय जहाज पर 147 यात्री और कर्मचारी मौजूद थे, जबकि 34 लोग पहले ही जहाज से उतर चुके थे। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित देशों में WHO के सभी संपर्क बिंदुओं को सूचित कर दिया गया है। सभी देश मिलकर उन लोगों का पता लगाने और उनकी जांच करने का काम कर रहे हैं, जो संक्रमित लोगों के संपर्क में आए हो सकते हैं।

देशों से तालमेल बनाए रखने की अपील
8 मई तक कुल आठ लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। इनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है। छह मामलों में जांच के बाद एंडीज वायरस (ANDV) हंतावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। WHO ने संबंधित देशों से कहा है कि वे आपसी तालमेल बनाए रखें और संक्रमित लोगों की पहचान, इलाज, संक्रमण रोकने के उपाय और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने का काम जारी रखें।

हंतावायरस के शुरुआती लक्षण
WHO के अनुसार, हंतावायरस संक्रमण के शुरुआती लक्षणों में सिरदर्द, चक्कर आना, ठंड लगना, बुखार, मांसपेशियों में दर्द और पेट संबंधी समस्याएं शामिल हैं। इनमें मतली, उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- TVK चीफ ‘विजय’ आज CM पद की लेंगे शपथ, तमिलनाडु को मिला Thalapathy

लक्षण दिखने से पहले भी संक्रमण फैलने की आशंका
WHO ने यह भी कहा कि पहले के कुछ मामलों में लक्षण आने से पहले भी संक्रमण फैलने की आशंका को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता। इसलिए कम जोखिम वाले लोगों को भी अपनी सेहत पर नजर रखने, जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से जांच कराने और लक्षण दिखने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें