Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Health Tips: पपीते का सेवन देगा आपको चौंका देने वाले फायदे, हर बीमारी से मिलेगा छुटकारा

January 14, 2024

Health Tips: पपीते का सेवन देगा आपको चौंका देने वाले फायदे, हर बीमारी से मिलेगा छुटकारा

हड्डियों को मिलता है फायदा: पपीते की खास बात ये है कि इससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। पपीते में आयरन के साथ-साथ कैल्शियम कम मात्रा में रहता है लेकिन इसमें मौजूद फॉसफोरस हमारी हड्डियों का ध्यान रखता है।

कैंसर के खतरे को करता है कम: पपीते में लाइकोपीन होता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि पपीता कैंसर से लड़ने में मदद करता है। यह फल उन लोगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जिनका कैंसर का इलाज चल रहा है।

दिल की बीमारियों से रखता है दूर: आपको बता दें कि पपीता ना सिर्फ हमारी हड्डियों बल्कि दिल को भी ठीक रहने में मदद करता है। इसमें फाइबर,पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट समेत कई सारे विटामिन्स होते हैं। यहीपोषक तत्व हमारे दिल को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

इंफेक्शन से करता है बचाव: पपीता कई फंगल इंफेक्शन्स से लड़ने में भी मददगार माना जाता है और आंतों के कीड़ों को मारने के लिए भी जाना जाता है, जो कई संक्रमणों और जटिलताओं का कारण बनता है। इसलिए गर्मियों में इस फल का सेवन आपकी बॉडी को ठंडा रखता है।

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट: पपीते में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन सी अगर पूरा है तो हमारी इम्युनिटी कभी वीक नहीं होती है। इसलिए पपीते को इम्युनिटी बूस्टर फ्रूट भी कहा जाता है। इम्युनिटी को बढ़ाए रखने के लिए डॉक्टर भी पपीता खाने की सलाह देते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए :मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट एक कप पपीता खाना चाहिए। यह इसमें नैचुरल शुगर होती है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा विकल्प है। इसका शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें