Health Tips : लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है। आपको बता दें कि यह हमारे शरीर में पावर हाउस की तरह काम करता है, लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से लीवर कमजोर हो जाता है। जिसकी वजह से यह ठीक से काम नहीं कर पाता और आपको फैटी लीवर, हेपेटाइटिस, लीवर इंफेक्शन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लीवर को मजबूत बनाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल किया जा सकता है। तो यहां जानें स्वस्थ लीवर के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
1. हल्दी है फायदेमंद
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए हल्दी को भी जरूरी माना जाता है। इसमें कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लीवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इसलिए आपको नियमित रूप से अपने खाने में हल्दी का सेवन करना चाहिए।
2. अखरोट खाएं
अखरोट में अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लीवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
3. चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस लीवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें नाइट्रेट और बीटालाइन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे लीवर और दिल की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक माना जाता है। फैटी लीवर की समस्या वाले लोगों के लिए चुकंदर का जूस किसी वरदान से कम नहीं है।
4. डाइट में एवोकाडो को शामिल करें
एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। एवोकाडो के सेवन से आप लीवर की समस्याओं से भी बच सकते हैं।
5. ब्रोकली का सेवन है फायदेमंद
ब्रोकली में फाइबर, विटामिन ई और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। स्वस्थ लीवर के लिए आपको हफ्ते में तीन बार ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।
6. बेरीज हैं फायदेमंद
लीवर को मजबूत बनाने के लिए आप अपनी डेली डाइट में ब्लूबेरी, क्रैनबेरी को शामिल कर सकते हैं। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाव होता है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं।