Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर आप भी करते हैं च्विंगम का सेवन तो अभी हो जाएं सावधान, होते हैं ये नुकसान

February 15, 2023

अगर आप भी करते हैं च्विंगम का सेवन तो अभी हो जाएं सावधान, होते हैं ये नुकसान

आज कल की जनरेशन को च्विंगम खाने का बहुत शौंक है क्योंकि ये उन्हें कूल दिखाने का भी काम करती है। सिर्फ यही नहीं बल्कि कई लोगों का कहना है के च्विंगम खाने से दांत सुंदर बनते है या कुछ कहते हैं के इसे चबाने से हमारे चेहरे की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है। इसके इलावा तो ऐसे भी लोग हैं जो इसे टाइमपास के लिए कहते है। लेकिन क्या आप जानते हैं की च्विंगम खाने से आपको ढेरों नुकसान हो सकते हैं। ये आपको कई तरह की खतरनाक बीमारियां देने में कारगर है। आज हम आपको इन्हीं कुछ होने वाले नुक़्सानो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको भी हैरान कर देगा।

1. ज्यादा चुइंगम चबाने से सिरदर्द और एलर्जी होती है। इसका यह कारण है कि च्युइंग गम में बहुत से प्रिजर्वेटिव्स, आर्टिफ़िशियल फ्लेवर्स और आर्टिफ़िशियल शुगर मौजूद होती है जो कि विषाक्तता, एलर्जी और सिर दर्द पैदा करती हैं।

2. चुइंगम चबाने से बहुत सी हवा पैदा होती है जिससे पेट में सूजन और दर्द हो सकता है। यह अपच और सीने में जलन का कारण भी बन सकता है।

3. चुइंगम चबाने से डायरिया भी होता है। मैन्थोल और सोर्बिटोल जैसे आर्टिफ़िशियल स्वीटनर्स आंतों में जलन पैदा करते हैं। इससे डायरिया होता है और शरीर का तरल निकलने के कारण डिहाईड्रेशन भी होता है।

4.चुइंगम खाने से जबड़ों में समस्या हो सकती है। यह जबड़ो में टीएमजे (टेंपोरोमंडीबुलर ज्वा इंट डिसऑर्डर) नामक समस्या पैदा कर सकता है।

5. गर्भावस्था के दौरान जो महिलाएं मिंट वाला चुइंगम खाती है इन्हें गर्भापात हो सकता है। प्रेंग्नेंसी महिला को इसका सेवन न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें