Site icon Dainik Savera Times

अगर आप भी दोबारा गर्म करके पीतें है चाय…तो हो जाइये सावधान!

 

नई दिल्ली: अक्सर अगर आप किसी चाय की टपरी या रेस्तंरा में चाय पीने जाते हैं, तो वहां आपको पहले से रखी ठंडी चाय दोबारा गर्म करके दे दी जाती है। कई बार हम घर पर भी ऐसा ही करते हैं। ऐसा कभी भी नहीं करें, क्योंकि ये बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप चाय को 4 घंटे से ज्यादा के लिए छोड़ देते हैं। फिर उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं तो तुरंत रुक जाना चाहिए, बची हुई चाय में फफूंद और बैक्टीरिया जैसे रोगाणु विकसित होने लगते हैं।

यह स्वास्थ्य को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। 41 से 140 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच गर्मी के संपर्क में आने वाली चाय में खाद्य विषाक्तता के बैक्टीरिया पनपते हैं। दूध वाली चाय के साथ मामला और भी बुरा है, जिसे दोबारा गर्म करने पर अप्रिय स्वाद और दानेदार बनावट भी आ सकती है। दूध की मौजूदगी से बैक्टीरिया तेजी से जमा होते हैं, केवल चाय को दोबारा गर्म करने से वे नहीं मरेंगे।

हर्बल चाय की बात करें तो इनके सभी पोषक तत्व और खनिज दोबारा गर्म करने पर खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा चाय कई जरूरी तेलों और यौगिकों से युक्त होती है जो बहुत अधिक गर्मी के संपर्क में आने पर पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। दोबारा गर्म करने इसके सभी खनिज और अच्छे यौगिक बाहर निकल जाते हैं. इस तरह इसे पीना खतरनाक हो जाता है।

Exit mobile version