Site icon Dainik Savera Times

आप भी अपने नाखूनों को दिखाना चाहते हो सुन्दर तो करें इन कलर के Nail Paints का इस्तेमाल

हर एक लड़की खुद को सुन्दर दिखाने के लिए बहुत सी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। खासकर वे अपने हाथों का बहुत ही ज्यादा ख्याल रखना पसंद करती हैं। हाथों को सुंदर दिखाने के लिए अक्सर लड़कियां नेल्स बढ़ाती हैं और तरह तरह के नेलपेंट या नेल आर्ट भी करवाती हैं। इनसे उनके हाथ और भी खूबसूरत और आकर्षक दीखते हैं। यदि आप भी अपने नाखूनों को खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो आपको इन कलर्स के नेल पेंट को जरूर इस्तेमाल कर लेना चाहिए –

* डॉर्क ब्लू ग्रीन: ये कलर हर तरह की स्कीन टोन पर खूबसूरत लगता है। इसे नाखूनों पर लगाने के बाद गर्ल्स इसके साथ बिग स्टेटमेंट कॉन्ट्रास्ट स्टोन रिंग को पहनना पसंद कर रही है।

* बैंगनी: पर्पल कलर इस विंटर में सबसे ज्यादा डिमांडिंग है। रिच लुक देने के कारण इस कलर की नेलपॉलिश पार्टी या िकसी खास आेकेजन के लिए परफैक्ट है।

* शीयर हंटर ग्रीन: टीनएज गर्ल्स को ये कलर बहुत लुभा रहा है। इस रंग की नेलपॉलिश की दो लेयर नाखूनों पर लगाई जा रही है। इसका लुक ग्रीन जैली की तरह लगता है।

* स्मोकी नेचुरल: जो गर्ल्स नाखूनों का नेचुरल रंग ही पसंद करती है उनके लिए नेलपॉलिश का ये रंग बेस्ट है। इसे लगाने से नाखूनों पर मोतियों सी चमक आ जाती है।

*हॉट ऑरेंज: समर का ये ट्रेंडी कलर मानसून में भी उतना ही पाॅपुलर है। इसे लगाने से स्कीन डल नहीं लगती। वॉर्म लुक के लिए हॉट ऑरेंज कलर गर्ल्स की पहली पसंद है।

Exit mobile version