Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

होंठों के फटने से हैं अगर आप भी परेशान तो अपनाएं ये तरीके

September 4, 2023

होंठों के फटने से हैं अगर आप भी परेशान तो अपनाएं ये तरीके

हर मौसम में त्वचा और होंठों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बदलते मौसम में होंठों पर रूखपान आ जाता है, साथ ही कटे या फटे होंठों की समस्या सामने होने लगती है। इसकी केयर के लिए तरह-तरह के लिप बाम भी बाजारों में मौजूद हैं, जो होंठों को मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। हालांकि, इन लिप बाम का असर कुछ समय तक ही रहता है और फिर से होंठों पर रूखापन दिखने लगता है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप होंठों की देखभाल कर सकते हैं, आइए आपको होंठों की देखभाल के लिए 5 शानदार टिप्स बताते हैं…

– ब्यूटी या मेकअप एक्सपर्ट्स कहते हैं कि होंठों पर किसी भी मौसम का असर न हो इसके लिए जरूरी है कि आप विटामिन ए और बी युक्त चीजों का सेवन करें। क्योंकि विटामिन ए और बी की कमी से होंठ रूखे नजर आने लगते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए रोजाना दूध-दही, हरी सब्जी, मक्खन, घी और फल आदि का सेवन कर सकते हैं।

– रोजाना रात में सोने से पहले अपने होंठों पर भी खास ध्यान दें। इसके लिए रात में अपनी नाभि पर देशी घी या नारियल का तेल लगाएं। ऐसा करने से आपके फटे होंठ सही हो जाएंगे और उन्हें में नर्मी बनी रहेगी।

– इसके अलावा रोजाना रात में सोने से पहले अपने होंठों पर सफेद मक्खन या देशी घी लगाएं। इसी तरह से सुबह उठने के बाद भी करें। आप चाहें तो पैट्रोलियम जेली वाली क्रीम भी अपने होंठों पर लगा सकते हैं। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि ऐसे कुछ दिनों तक करने पर होंठ गुलाबी और मुलायम हो सकते हैं।

– हर मौसम में होंठों को सेहतमंद बनाएं रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप अपने होंठों पर देशी गुलाब की पित्तयों को भिगोकर अपने होंठों पर कुछ देर तक मलें। इस तरहे से रोजाना करने पर आपके होंठों का रंग नैचुरली पिंक और चमकदार दिखने लगेंगे। इसके अलावा होंठों का रूखापन भी हट जाएगा। रात में सोने से पहले चेहरे के साथ होंठों को भी पानी से जरूर साफ करना चाहिए, इसके बाद ही किसी भी क्रीम या घी का इस्तेमाल होंठों पर करें।

– इससे भी हमारे होंठ रूखे और फटे हुए नजर आते हैं। इसलिए जरूरी है कि सर्दी में आपको चाहे प्यास लगे या नहीं, लेकिन पानी का सेवन समय-समय पर करते रहें। इससे होंठों पर नर्मी बनी रहेगी और रूखापन भी दूर हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें